Holashtak 2026: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली से ठीक 8 दिन पहले 'होलाष्टक' शुरू हो जाता है? साल 2026 में यह 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा. अक्सर लोग कहते हैं कि इन 8 दिनों में कोई नया या शुभ काम नहीं करना चाहिए, लेकिन भक्ति और पूजा-पाठ के लिए यह समय सबसे शानदार माना गया है. शास्त्रों की मानें तो इस दौरान दिखने वाले कुछ सपने साधारण नहीं होते, बल्कि ये इशारा करते हैं कि भगवान की आप पर विशेष कृपा होने वाली है.आइए जानते हैं उन 4 खास सपनों के बारे में:
1. सपने में भगवान विष्णु या भक्त प्रह्लाद के दर्शन
होलाष्टक की कहानी भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु से जुड़ी है. अगर आपको सपने में श्रीहरि विष्णु के दर्शन हों या नन्हे प्रह्लाद दिखें, तो समझ लीजिए कि आपके बुरे दिन खत्म होने वाले हैं. यह सपना इस बात का संकेत है कि भगवान स्वयं आपकी रक्षा कर रहे हैं, अब आपकी हर मुश्किल अब आसान होने वाली है.
2. पीले रंग से होली खेलना
पीला रंग भगवान विष्णु का सबसे प्रिय रंग है. अगर आप खुद को पीले गुलाल या रंग के साथ होली खेलते देखते हैं, तो यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. इसका मतलब है कि आपकी सेहत में सुधार होगा , मानसिक तनाव दूर होगा. यह सुख-समृद्धि आने का सीधा संकेत है.
3. दूसरों को होली खेलते देखना
अगर आप सपने में देखते हैं कि आपके दोस्त या परिवार के लोग खुशी-खुशी होली खेल रहे हैं, तो यह घर में शांति का प्रतीक है. इसका अर्थ है कि आपके रिश्तों में जो कड़वाहट थी, वह अब खत्म होगी, आपके परिवार में प्रेम बढ़ेगा. सामाजिक जीवन में भी आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है.
4. साफ और पवित्र नदी देखना
सपने में गंगा जैसी किसी पवित्र या साफ नदी का बहता हुआ पानी देखना बहुत शुभ होता है. यह इशारा करता है कि आपके जीवन से सारी नकारात्मकता दूर होने वाली है.यह इस बात का संकेत है कि करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.