scorecardresearch
 

Gajkesari Yog 2026: अगले 54 घंटे तक बना रहेगा गजकेसरी राजयोग! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग का निर्माण गुरु और चंद्रमा की युति से हो रहा है, जो 54 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस खास ज्योतिषीय योग से मिथुन, मकर और कुंभ राशि के लोगों को करियर, धन और सम्मान में लाभ मिलने के संकेत हैं. जानें इसका समय, महत्व और किन राशियों की बदलेगी किस्मत.

Advertisement
X
गजकेसरी योग 2026 राशिफल (Photo: ITG)
गजकेसरी योग 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Gajkesari Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है. इन्हें ज्ञान, धर्म, भाग्य और समृद्धि का कारक भी माना जाता है. चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह एक खास स्थिति में आते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं और 2 जून तक यहीं रहेंगे. 26 फरवरी यानी आज तड़के 12 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे गुरु और चंद्रमा की युति बनेगी. इस तरह गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. यह योग लगभग 54 घंटे तक प्रभावी रहेगा यानी यह योग 28 फरवरी तक प्रभावशाली रहेगा. लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक महसूस किया जा सकता है.

गजकेसरी राजयोग कैसे बनता है?

ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में हों या एक-दूसरे से केंद्र स्थान (पहला, चौथा, सातवां या दसवां भाव) में स्थित हों, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. अगर दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में हों, तो यह योग और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाता है. इस योग से धन, सम्मान, बुद्धि और सफलता मिलने के योग बनते हैं.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग लग्न भाव में बन रहा है, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और आपकी बातों का असर लोगों पर ज्यादा पड़ेगा. नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं. शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने के संकेत हैं.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग छठे भाव में बन रहा है, जो नौकरी और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है. इस दौरान नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा. पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है. स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं, लेकिन दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग पंचम भाव में बन रहा है, जो शिक्षा, प्रेम और निवेश से जुड़ा होता है. इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए यह समय अच्छा है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement