scorecardresearch
 

Gajkesari Yog 2026: 21 अप्रैल से इन राशियों का शुरू अच्छा टाइम, जब बनेगा गजकेसरी राजयोग!

Gajkesari Yog 2026: 21 अप्रैल को चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार यह योग धन, करियर और भाग्य में वृद्धि का संकेत देता है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. तो आइए जानते हैं कि इस शुभ योग का आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा और किन क्षेत्रों में तरक्की मिलेगी.

Advertisement
X
गजकेसरी योग 2026 राशिफल (Photo: ITG)
गजकेसरी योग 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योग बताए गए हैं, जो व्यक्ति के जीवन में तरक्की, सम्मान और सुख-सुविधाएं लेकर आते हैं. इन्हीं में से एक खास योग है गजकेसरी राजयोग, जो चंद्रमा और गुरु ग्रह के साथ आने से बनता है. अप्रैल 2026 में यह शुभ योग बनने जा रहा है. 21 अप्रैल को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति मौजूद रहेंगे. इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है.

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन, भावनाएं और सुख का कारक होता है, जबकि गुरु ज्ञान, धन और भाग्य से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं, तो कई क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

कैसे बनता है गजकेसरी राजयोग?

ज्योतिष के अनुसार जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में हों या एक-दूसरे से केंद्र स्थान (1, 4, 7, 10 भाव) में हों, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. यह योग कुंडली में शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है और व्यक्ति को सफलता दिलाने में मदद करता है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग करियर में ग्रोथ लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. आपकी बात करने की क्षमता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. बिजनेस में भी नए अवसर मिल सकते हैं और साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से बचें.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह योग आय और लाभ के मामले में अच्छा साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी मेहनत की सराहना होगी और ऑफिस में आपकी पहचान बढ़ सकती है. बिजनेस करने वालों को निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं और नए मौके भी मिल सकते हैं. परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन जल्दबाजी या अहंकार से बचना जरूरी होगा, वरना नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला हो सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में स्थिरता आ सकती है. नई नौकरी या बिजनेस के अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं और किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement