scorecardresearch
 

Gajkesari Rajyog 2026: रुके काम बनेंगे, पैसा बढ़ेगा! इन राशियों के जीवन में आएंगे पॉजिटिव बदलाव

Gajkesari Rajyog 2026: 18 मई 2026 को चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. इस योग के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव, धन लाभ और मानसिक शांति के संकेत मिलते हैं.

Advertisement
X
गजकेसरी योग 2026 राशिफल (Photo: ITG)
गजकेसरी योग 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, मई का महीना बहुत ही खास माना जा रहा है. दरअसल, मई के मध्य में चंद्रमा-गुरु एक साथ आकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 मई को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे और यह राशि परिवर्तन गजकेसरी योग बनाएगा. क्योंकि मिथुन राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति बैठे हुए हैं. यानी 18 मई को मिथुन राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा.

कहा जाता है कि इस योग के बनने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, पुराने तनाव कम होंगे और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. इस दौरान कई लोगों को मानसिक शांति, आर्थिक मजबूती और रिश्तों में सुधार देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि किन  राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत देने वाला हो सकता है. पुराने झगड़े या मनमुटाव सुलझने लगेंगे. घर का माहौल पहले से बेहतर होगा. युवाओं के मन में चल रही उलझनें कम होंगी. मानसिक शांति मिलेगी. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा. आमदनी बढ़ने से घर की जरूरतें आसानी से पूरी होंगी, जिससे संतोष मिलेगा. इस दौरान कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है. युवाओं को खुद को समझने का मौका मिलेगा, जिससे उनका मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और करियर दोनों के लिहाज से अच्छा है. जो लोग सिंगल हैं, वे अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है. नौकरी और बिजनेस करने वालों की आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. निवेश के मौके मिल सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे.

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह योग स्थिरता लेकर आ सकता है. जीवन में संतुलन बना रहेगा. लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी. सेहत में सुधार होगा. रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी. कुल मिलाकर यह समय शांति और संतुलन का अनुभव कराएगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय आत्म-समझ बढ़ाने वाला रहेगा. आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. मन हल्का महसूस होगा. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement