scorecardresearch
 

Chaturgrahi Yog 2026: कुंभ राशि में आज बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, 3 राशियों के करियर और धन में हो सकता है बड़ा फायदा

Chaturgrahi Yog 2026: आज शाम कुंभ राशि में राहु, मंगल, बुध और चंद्रमा का संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, इस ग्रह योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए यह समय करियर, धन और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम दे सकता है.

Advertisement
X
चतुर्ग्रही राजयोग 2026 (Photo: ITG)
चतुर्ग्रही राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Chaturgrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 मार्च यानी आज शाम कुंभ राशि में एक खास योग बनने जा रहा है. इस समय कुंभ राशि में पहले से ही राहु, मंगल और बुध मौजूद हैं. वहीं आज शाम 6 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस तरह एक ही राशि में चार ग्रहों के एक साथ आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार, इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. इन राशियों को करियर, धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग प्रगति के संकेत दे सकता है. कामकाज में पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिलने की संभावना है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है. किस्मत के साथ मिलने से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. इसके अलावा, इस समय किया गया निवेश आगे चलकर लाभ दे सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है. करियर से जुड़ी जो परेशानियां लंबे समय से चल रही थीं, उनमें सुधार देखने को मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं और स्त्री पक्ष से धन लाभ होने की संभावना बन सकती है. स्वास्थ्य में पहले से बेहतर स्थिति रहने के योग हैं. इसके अलावा, अगर आपका कोई पैसा कहीं अटका हुआ है तो किस्मत के सहयोग से वह वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है.

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग खासकर शिक्षा और करियर के मामले में अच्छा माना जा रहा है. जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है. भाग्य का सहयोग मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. कुछ लोगों को विदेश जाने या वहां से जुड़े अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है. साथ ही प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement