scorecardresearch
 

Chaitra Navratri 2025 Lucky Rashi: इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगी चैत्र नवरात्र, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

Chaitra Navratri 2025 Lucky Rashi: चैत्र नवरात्र में कुछ राशियों के लिए खास शुभ योग बन रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि मिथुन, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को करियर, धन और रिश्तों में कैसे फायदा होगा.

Advertisement
X
चैत्र नवरात्र से इन राशियों का चमकेगा भाग्य (Photo: Getty Images)
चैत्र नवरात्र से इन राशियों का चमकेगा भाग्य (Photo: Getty Images)

Chaitra Navratri 2025 Lucky Rashi: चैत्र नवरात्र का पवित्र समय सिर्फ पूजा-अर्चना के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लाने का भी मौका होता है. इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च यानी कल से शुरू हो रही है. इस दौरान मां दुर्गा की कृपा के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति भी कई लोगों के लिए भाग्य के दरवाजे खोल सकती है. साल 2026 की नवरात्र खास मानी जा रही है, क्योंकि सूर्य मीन राशि में रहेगा और गुरु की शुभ दृष्टि कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी. ऐसे में कई जातकों को करियर, धन और रिश्तों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत बन रहे हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस समय अपने काम में खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में तारीफ और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आमदनी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से काफी लाभदायक साबित हो सकता है. अगर आप नई नौकरी या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अब सही समय आ गया है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे आगे चलकर बड़े मौके मिल सकते हैं. घर का माहौल भी पहले से बेहतर होगा. परिवार का साथ मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नए अवसर मिल सकते हैं. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह नवरात्र रिश्तों और पार्टनरशिप के मामलों में खुशियां लेकर आ सकती है. किसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, तो अच्छा फायदा मिलने के योग हैं. नए समझौते हो सकते हैं और काम में सफलता मिलेगी. शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा और रचनात्मकता से भरा रहेगा. पढ़ाई या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. नए आइडियाज लोगों को पसंद आएंगे और समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी. परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement