scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया पर खरीद लाएं 5 रुपये की एक चीज, पूरे साल आएगी धन-दौलत

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है जिसमें शुभ कार्यों का फल अक्षय माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है, लेकिन महंगी कीमतों के कारण ज्योतिषियों ने धनिये के बीज खरीदने का उपाय सुझाया है.

Advertisement
X
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये एक काम (Photo: ITG)
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये एक काम (Photo: ITG)

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र पर्व माना जाता है. यह हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन जो भी शुभ काम किए जाते हैं, उनका फल कभी खत्म नहीं होता, इसलिए इसे 'अक्षय' तृतीया कहा जाता है. इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदना, नए काम की शुरुआत करना, विवाह, दान-पुण्य और पूजा-पाठ करना बेहद शुभ मानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म हुआ था. यह भी माना जाता है कि महाभारत काल में इसी दिन से पांडवों को अक्षय पात्र प्राप्त हुआ था.

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं रहती. इस दिन बिना मुहूर्त देखे भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं, इसलिए इस दिन को 'अबूझ मुहूर्त' भी कहा जाता है. सोना चांदी की कीमत आज के समय में बहुत ज्यादा हो गई है, जिसे खरीदना आसान नहीं है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी छोटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अक्षय तृतीया के दिन खरीदना सोना-चांदी लेने जितना ही शुभ और पुण्यदायक माना जाता है. वह है धनिये के बीज. 

अक्षय तृतीया पर धनिया खरीदना होता है शुभ

ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति महंगे गहने नहीं खरीद पा रहा है, तो वह इस दिन धनिये के बीज लेकर भी शुभ फल पा सकता है. शास्त्रों में धनिया को समृद्धि का प्रतीक और माता लक्ष्मी को प्रिय माना गया है, इसलिए इसे घर लाना सुख-समृद्धि को आमंत्रित करने जैसा माना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि जैसे धनिये के बीज जल्दी बढ़ते और फैलते हैं, उसी तरह इसे अक्षय तृतीया पर घर लाने से धन और कारोबार में बढ़ोतरी होती है. जिन लोगों को पैसों की कमी या कर्ज की परेशानी होती है, उनके लिए भी यह उपाय लाभकारी माना जाता है.

Advertisement

धनिये के बीज से करें ये एक काम

अक्षय तृतीया पर खरीदे गए धनिये के बीज को सबसे पहले माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. इसके बाद मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा करें और आरती उतारें.पूजा के बाद इन बीजों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस दिन थोड़ा ज्यादा धनिया खरीद सकते हैं. पूजा के बाद कुछ बीज गमले या मिट्टी में बो देना भी शुभ माना जाता है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement