scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म की ख़बरें

Mangal Rahu yuti 2026: शनि के घर में राहु-मंगल की युति! 2 अप्रैल तक इन 3 राशियों पर मंडराएगा खतरा

Mangal Rahu yuti 2026
  • 1/7

23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल 23 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. यह शनि की राशि है, जहां राहु पहले से बैठा हुआ है. राहु-मंगल की ये युति 2 अप्रैल तक बनी रहेगी. ज्योतिष में मंगल का आक्रामक, शनि को क्रूर और राहु का पाप ग्रह माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में राहु-मंगल की युति बनते ही तीन राशियों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. आइए जानते हैं. (Photo: ITG)

मेष राशि
  • 2/7

मेष राशि
मंगल-राहु की युति मेष राशि के जातकों के जीवन में बड़ी हलचल पैदा कर सकती है. बेवजह के खर्च मानसिक दबाव पैदा करेंगे. आमदनी कम होगी और खर्च-निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. पारिवारिक माहौल भी थोड़ा चिंताजनक रह सकता है.

Mangal Rahu yuti 2026
  • 3/7

मंगल-राहु की युति बनते ही आपको अपनी कीमती चीजों का बहुत ज्यादा ख्याल रखना होगा. सोना-चांदी खोने की संभावना है. करियर और आर्थिक पक्ष पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है. इस दौरान सेहत को नजरअंदाज न करें. (Photo: Pexels)

Advertisement
मकर राशि
  • 4/7

मकर राशि
मंगल-राहु की युति आर्थिक मोर्चे पर नुकसान करवा सकती है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. किसी को उधार न दें. नए निवेश से फिलहाल ध्यान हटा लें. धनधान्य की प्राप्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करना होगा.

Mangal Rahu yuti 2026
  • 5/7

कार्यस्थल पर बढ़ती जिम्मेदारियां मानसिक तनाव दे सकती हैं. निजी और दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहें.

(Photo: Pixabay)

मीन राशि
  • 6/7

मीन राशि
राहु-मंगल का मिलन आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. भ्रम की स्थिति चरम पर होगी. गुस्सा और अहंकार बढ़ेगा. गलतफहमियां मन को बेचैन रखेंगी. जीवनसाथी से संवाद की कमी विवाद का कारण बन सकती है. बहुत सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें.

Mangal Rahu yuti 2026
  • 7/7

इस दौरान आप संतान से जुड़ी चिंताओं से भी घिरे रहेंगे. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें. चोट या दुर्घटना की आशंका भी बनी रह सकती है. (Photo: Pexels)

Advertisement
Advertisement