scorecardresearch
 

रात में बार-बार रोता था डेढ महीने का मासूम, नींद पूरी नहीं होने पर निर्दयी मां ने ब्लेड से काट डाला गला

जयपुर में डेढ माह के बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. मासूम की जान उसे जन्म देने वाली मां ने ही ले ली. बताया जाता है कि बच्चे की मां उसके रोने से परेशान रहती थी. इस वजह से उसने बच्चे को एक दर्दनाक मौत दी. आरोपी मां ने सर्जिकल ब्लेड से बच्चे का गला काट डाला. अब वह पुलिस की हिरासत में है.

Advertisement
X
गिरफ्तार आरोपी मां
गिरफ्तार आरोपी मां

जयपुर में डेढ माह के मासूम की हत्या का खुलासा चौंकाने वाला है. दरअसल, बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसे जन्म देने वाली मां ने की. निर्दयी मां ने बड़े ही निर्मम तरीके से मासूम की जान ली. उसने सर्जिकल ब्लेड से बच्चे का गला काट दिया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना दो मार्च की है. मामले की गहन जांच और पूछताछ के बाद मां ने अपना अपराध स्वीकार किया.

अपना जुर्म कबूलते हुए आरोपी मां ने हत्या की जो वजह बताई वह बेहद चौंकाने वाली है. उसने मामूली सी परेशानी और खुद के सुकून के लिए मासूम की हत्या कर दी. आरोपी अंजुम ने बताया कि प्रसव के बाद से अब तक वह बच्चे के कारण बहुत परेशान थी. क्योंकि, बच्चा दिन रात रोता रहता था. इस कारण रात को भी नहीं सो पाती थी. 

दिन रात बच्चे के रोने से थी परेशान
आरोपी मां का कहना है कि दिन में वह अकेली रहती थी और बच्चे को रख नहीं पा रही थी. इससे उसका दिमाग खराब रहता था. उसने बताया कि वह बच्चे का गला काटने से 4-5 दिन पहले से ही बच्चे को मारने की सोच रही थी. बीते 2 मार्च को दिन में करीब 12 बजे उसने सर्जिकल ब्लेड जो उसके पास पहले से ही रखी थी, उससे बच्चे का गला काट दिया.

Advertisement

बच्चे का गला काटकर खुद मचाने लगी शोर
अंजुम के मुताबिक बच्चे का गला काटने के 10 मिनट बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और घर वालों को बताया कि किसी अज्ञात ने बच्चे का गला काट दिया है. अंजुम के शोर मचाने पर परिवार वालों का ध्यान भटक गया और उस वक्त मां पर किसी का शक भी नहीं गया.

जांच के दौरान मां पर घूमी शक की सूई
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि 3 मार्च को रामगंज पुलिस थाने में परिवादी जावेद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया था कि उसके भाई अमजद का बेटा उजेफ जिसकी उम्र 1 माह 13 दिन है, वह अपने कमरे में सोया हुआ था.  करीब 12.30 बजे रोने की आवाज आई. जब उसके भाई की पत्नी अंजुम कमरे में गई तो देखा उसके पुत्र उजेफ का गर्दन कटा हुआ है.

पूछताछ में आरोपी मां ने कबूला जुर्म
बच्चे की ऐसी हालत देख परिवार वाले उसे हॉस्पिटल ले गए. तबतक  उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के संबंध में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. तब पता चला कि  घटना के समय घर पर कई महिला व पुरुष वहां मौजूद थे. लेकिन, मां अंजुम और बच्चा सबसे उपर की मंजिल पर अकेले थे. ऐसी स्थिति में किसी व्यक्ति के बाहर से आकर बच्चे का गला काट पाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा था.

Advertisement

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला काटना पाया गया. इससे तय हो गया की बच्चे के पास मात्र मां अंजुम ही मौजूद थी. इसके बाद जब अंजुम से गहनाता से अनुसंधान किया गया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement