scorecardresearch
 

'रामराज्य' थीम पर मनाया जाएगा जयपुर का 297वां जन्मदिन, 1 महीने तक होंगे कार्यक्रम

इस बार जयपुर का 297वां स्थापना दिवस रामराज्य की थीम पर मनाया जाएगा. इसके लिए ग्रेटर नगर निगम एक महीने तक कई ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसकी शुरुआत 18 नवंबर को गणेश पूजा से होगी, जहां सैकड़ों महिलाएं मंदिर में 1 हजार दीपों के साथ गणेश जी की पूजा करेंगी.

Advertisement
X
शहर को रामराज्य की थीम पर सजाया जाएगा.
शहर को रामराज्य की थीम पर सजाया जाएगा.

जयपुर के 297वें स्थापना दिवस को इस बार रामराज्य की थीम पर मनाया जाएगा. इसको लेकर नगर निगम ग्रेटर एक महीने तक कई ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसकी शुरुआत 18 नवंबर को गणेश पूजा से होगी, जहां सैकड़ों महिलाएं मंदिर में 1 हजार दीपों के साथ गणेश जी की पूजा करेंगी.

मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि इसकी शुभ शुरुआत मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती से होगी. इसके बाद गंगापोल गेट पर पूजा-अर्चना की जाएगी, जहां जयपुर शहर की नींव रखी गई थी. फिर गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और पूरे शहर में दीपदान किया जाएगा. वहीं, 21 नवंबर को स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- डुप्लीकेट चाबी बनाने आए चाबी वाले ने उड़ाए लाखों के गहने, लॉकर देख मालिक के उड़े होश

जयपुर शहर को रामराज्य की थीम पर सजाया जाएगा

साथ ही इसके तहत हर जोन में वार्ड स्तर पर स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. महापौर का मानना ​​है कि अब राजस्थान में रामराज्य की सरकार आ गई है. इसलिए जयपुर शहर को रामराज्य की थीम पर सजाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले के घर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर JDA का एक्शन

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement