scorecardresearch
 

OMG! जमींदोज होने वाला था मकान, चंद मिनटों पहले एक चूहे ने बचा ली पूरे परिवार की जान

धौलपुर के सिकरौदा गांव में दोमंजिला मकान का एक हिस्सा अचानक से धराशायी हो गया. लेकिन परिवार के पांच लोगों की जान बच गई वो भी एक चूहे की वजह से. क्योंकि मकान ढहने से ठीक पहले एक चूहा अनाचक सो रहे परिवार पर आ गिरा और फुदकने लगा. इससे परिवार वालों की नींद टूट गई और वे घबराकर बाहर निकल आए.

Advertisement
X
डेढ़ लाख के सामान का हुआ नुकसान.
डेढ़ लाख के सामान का हुआ नुकसान.

राजस्थान के धौलपुर जिले में भगवान बन कर आए चूहे ने एक परिवार की जान बचा ली. दरअसल, सिकरौदा गांव में एक परिवार चैन की नींद सो रहा था. तभी परिवार के लोगों के ऊपर एक चूहा आकर फुदकने लगा. परिवार की आंख खुल गई और वे सभी जाग गए. घबराकर परिवार के सभी सदस्य दौड़कर बाहर निकल गए. जैसे ही वे घर से बाहर निकले, उनके मकान का एक हिस्सा अचानक से धराशायी हो गया. अगर वे घर से बाहर नहीं निकलते तो परिवार के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी.

जानकारी के मुताबिक, राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकरौदा में एक दोमंजिला मकान का एक हिस्सा अचानक से धराशायी हो गया. हादसे से कुछ ही मिनट पहले धसकने की आवाज आने पर परिवार के जयप्रकाश, निहालसिंह, इंदिरा, बबिता तथा रिश्तेदार नत्थीलाल पुरैनी जो घर मे सो रहे थे दौडकर बाहर निकल निकल गए. इसके बाद मकान भरभरा कर धराशायी हो गया. 

चूहे ने बचाई 5 जानें
गृहस्वामी जयप्रकाश ने बताया कि वे परिवार और घर आए रिश्तेदार अलग अलग कमरों में सो रहे थे. तभी अचानक एक चूहा कूदकर उनके ऊपर आ गिरा जिससे वो एकदम जाग गए. ठीक उसी पल उन्हें अहसास हुआ कि कुछ दरकने सरकने की आवाजें आ रही हैं तो वे अपने परिजनों और रिश्तेदार को जगाकर बाहर भागे. साथ ही पिछवाड़े में बंधे पशुओं को भी खोलकर घर से दूर कर दिया. तभी घर के पीछे का हिस्सा भरभराकर ढह गया. जिसके चलते उनके परिवार, रिश्तेदार ओर कीमती पशुओं की जान बच गई. उन्होंने बताया कि चूहा संभवत: भगवान का दूत साबित हुआ.

Advertisement

बताया जा रहा है कि मकान गिरने से 6 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल सरसों, 9 क्विंटल बाजरा, एक फ्रिज, मिक्सी, एक चारपाई, बाइक, स्टार्टर, 40 किलो तेल सरसों, 13 देसी घी, चारा कूटने की मशीन व अन्य घरेलू सामान जिसकी कीमत डेढ़ लाख थी, इसमें नष्ट हो गया.

 

Advertisement
Advertisement