scorecardresearch
 

बाड़मेर: धूल भरी आंधियों का फायदा उठाकर पहुंच गया पाकिस्तान! सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

बाड़मेर में एक संदिग्ध युवक का बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंचने का मामला सामने आया है. इसके बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. इस मामले में सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग भी की गई.

Advertisement
X
 (प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जैसिंधर गांव की सीमा के आसपास देखा गया था संदिग्ध युवक
  • युवक ने कहा- घूमने आया हूं बॉर्डर

राजस्थान के बाड़मेर जिले से सटे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक युवक धूल भरी आंधियों का फायदा उठाकर अचानक गायब हो गया. आशंका जताई जा रही है कि सीमा पार करके वह पाकिस्तान चला गया है. इसके बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

इंडो-पाक बॉर्डर से सटे जैसिंधर गांव की सीमा के आसपास 21 मई की शाम को गांव वालों ने एक संदिग्ध युवक को देखा था. लेकिन उसके बाद वह गायब हो गया. जानकारी मिलते ही बीएसएफ ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया.

जानकारी के अनुसार, बॉर्डर से सटे जैसिंदर स्टेशन पर बस से एक संदिग्ध उतरा था. जिसको गांव वालों ने देखा और पूछा तो उसने अपने आपको जोधपुर का रहने वाला बताया. उसकी भाषा किसी और राज्य की लग रही थी. इस बात की सूचना खुफिया और सुरक्षा एजेंसी को मिली. लेकिन इससे पहले युवक सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर गायब हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि संदिग्ध कह रहा था कि बॉर्डर पर घूमने आया हूं. पहली बार पूछने पर अपने आपको जोधपुर निवासी बताया और दूसरी बार बिहार का बताया.

Advertisement

इस मामले को लेकर सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग भी की गई है, जिसमें संदिग्ध युवक को पाकिस्तान जाने की सूचना दी गई. अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक ने कहां से घुसपैठ की.

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के मुताबिक, इस तरीके की सूचना गढ़रा थाना पुलिस को मिली थी. पुलिस लगातार संदिग्ध की तलाश कर रही है. पाकिस्तान जाने की भी आशंका जताई जा रही है. इसके बारे में किसी भी तरीके की ऑफिशियल जानकारी पुलिस के पास नहीं है.

 

Advertisement
Advertisement