scorecardresearch
 

पहले धीमा, फिर तेज़ भागा ट्रक… पुलिस ने पीछा कर पकड़ा तो उड़ गए होश

चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने हाईवे पर पीछा कर एक अशोक लीलैंड ट्रक पकड़ा, जिसमें प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर 3 किलो अफीम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. करीब 50 लाख की इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए. जांच में सामने आया कि ड्रग्स मध्य प्रदेश से लाकर पंजाब भेजी जा रही थी.

Advertisement
X
चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई. (Photo: Screengrab)
चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई. (Photo: Screengrab)

चित्तौड़गढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसने पूरे ऑपरेशन को किसी फिल्मी सीन जैसा बना दिया. सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर पीछा कर एक ट्रक को रोका और उसमें से करीब 50 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की. तस्कर बड़ी चालाकी से अफीम और हेरोइन को प्याज के कट्टों के बीच छुपाकर ले जा रहे थे, ताकि किसी को शक न हो सके.

यह मामला उस वक्त सामने आया जब जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर हाईवे पर सख्त नाकाबंदी की जा रही थी. इसी दौरान नीमच की ओर से आ रहा एक अशोक लीलैंड ट्रक पुलिस को देखकर पहले धीमा हुआ, लेकिन कुछ ही सेकंड में चालक ने अचानक रफ्तार बढ़ा दी. इस हरकत ने पुलिस का शक पुख्ता कर दिया और तुरंत पीछा शुरू कर दिया गया.

फिल्मी अंदाज में पीछा, घेराबंदी कर पकड़े तस्कर
पुलिस टीम ने तेजी से ट्रक का पीछा करते हुए आगे घेराबंदी की और आखिरकार उसे रोक लिया। ट्रक में सवार दोनों आरोपी घबराए हुए नजर आए. जब सख्ती से पूछताछ और तलाशी ली गई, तो प्याज के कट्टों के बीच छिपाई गई 5 थैलियों में 3 किलो अफीम और एक थैली में 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. यह देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई.

Advertisement

50 लाख की खेप, बड़े नेटवर्क का शक
बरामद मादक पदार्थों की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. खास बात यह है कि जिले में एक साथ अफीम और हेरोइन की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने का यह संभवतः पहला मामला है. जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय थे.

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये तस्कर मध्य प्रदेश से ड्रग्स लाकर पंजाब तक सप्लाई करते थे. पहले भी ये कई बार बड़ी खेप पहुंचा चुके हैं. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से आ रही थी, किन-किन राज्यों में सप्लाई हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement