अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है. अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास इलाके में जवाबी हमला किया, जिसके बाद खाड़ी क्षेत्र में हलचल तेज हो गई. इसके बाद भी ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है. इससे पहले ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस टकराव को “लव टैप” बताते हुए कहा कि हालात अब भी नियंत्रण में हैं.