scorecardresearch
 
Advertisement

होर्मूज से अब दूरी, ट्रंप की क्या मजबूरी ? आर्मी चीफ को पद से क्यों हटाया

होर्मूज से अब दूरी, ट्रंप की क्या मजबूरी ? आर्मी चीफ को पद से क्यों हटाया

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में शीर्ष सैन्य और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलावों ने हलचल मचा दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटाकर तत्काल प्रभाव से रिटायर कर दिया गया है. इसके साथ ही एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है. यह फेरबदल ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ अपनी टीम को पूरी तरह से नए सिरे से तैयार कर रहे हैं, ताकि प्रशासन और सैन्य रणनीति को ट्रंप की प्राथमिकताओं के अनुरूप ढाला जा सके.

Advertisement
Advertisement