आपने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना देखा, इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश के जरिए चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया था. ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश में कहा था कि 4 मई को काउंटिंग होगी, लेकिन बीजेपी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं, ऐसे में टीएमसी के कार्यकर्ताओं को हाईअलर्ट पर रहना है, स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी करनी होगी.