धार स्थित भोजशाला को लेकर हिंदू पक्ष में आए अदालती फैसले के बाद वहां मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की जिसके बाद कई लोग भावुक भी हो गए.परिसर से देवी-देवताओं की मूर्तियां, संस्कृत श्लोक, हवनकुंड और मंदिर स्थापत्य से जुड़े कई अवशेष मिलने का दावा किया गया. इन्हीं सबूतों को अदालत में महत्वपूर्ण माना गया, जिसके बाद हिंदू पक्ष ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया फैसले के बाद इलाके में जश्न का माहौल है.