गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट में अपने ओरायन नाम के रोबोटिक डॉग को स्वनिर्मित बताया, लेकिन इस पर विवाद उठने लगा है कि असल में यह चीन का रोबोट है. कांग्रेस ने मोदी सरकार और विश्वविद्यालय पर कड़ी आलोचना की है और यह मामला तेजी से सुर्खियों में आया है. गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने और सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा है.