लुधियाना से कानून को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है, जहां गोपाल नगर चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने पहले एक कार को घेरा और फिर तलवारों से हमला शुरु कर दिया. कार में एक महिला, उसकी भतीजी और 7 महीने का छोटा बच्चा भी था. पीड़िता ने बताया कि ये हमला घरेलू विवाद का नतीजा है.