scorecardresearch
 
Advertisement

जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस में छपा NEET परीक्षा का लीक हुआ पेपर? देखें न्यूजरूम

जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस में छपा NEET परीक्षा का लीक हुआ पेपर? देखें न्यूजरूम

राजस्थान एसओजी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि केरल से सीकर एक गेस पेपर आया था, जिसमें 140 प्रश्न यानि 560 नंबर के प्रश्न वही थे जो NEET की परीक्षा के दौरान 3 मई को पूछे गए. नीट परीक्षा 720 अंकों की होती है, उनमें से 560 नंबर के प्रश्नों के हूबहू मिलने से कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. नीट परीक्षा में पूछे सवालों के उत्तर के ऑप्शन भी गेस पेपर के प्रश्नों के क्रमों में है. सूत्रों के अनुसार 1 मई को केरल के मेडिकल कॉलेज से एक छात्र ने सीकर में अपने दोस्त को वो गेस पेपर भेजा था. उसके बाद 2 दिनों तक पांच-पांच लाख में वो गेस पेपर बेचे गए. परीक्षा के एक रात पहले 30-30 हजार में गेस पेपर बिका। एसओजी का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल में मेनी टाईम फॉरवार्डेड का ऑप्शन आ रहा है यानि ये बहुत लोगों तक पहुंचा है. राजस्थान एसओजी इसकी जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement