NEET पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन अब देखा जा रहा है. जहां शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी के बाद पुणे नगर निगम ने उनसे जुड़ी दो संपत्तियों को सील कर दिया, जिसके बाद RCC क्लासेस के पुणे स्थित परिसर में बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बकाया संपत्ति कर और अनिधिकृत इस्तेमाल के आरोप में ये कार्रवाई की गई है.