इजरायल ने ईरान पर हमले का एक बड़ा दावा किया है. इजरायल की मानें तो उसकी सेना ने ईरान के उस विमान को तबाह कर दिया है, जिसका इस्तेमाल खामेनेई करते थे. दावों के मुताबिक ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजरायल ने ये हमला किया. इस दावे के साथ ही इजरायल ने ये भी कहा है कि ईरान की उन तमाम गाड़ियों को निशाना बनाया जाएगा, जिनका इस्तेमाल वहां की सेना करती है.