आज सुबह महंगाई का चौथा झटका पेट्रोल-डीजल के दाम पर लगा है. चार दिन में साढ़े सात रुपए तक पेट्रोल-डीजल बढ़ चुका है. जनता अब सवाल करने लगी है कि आमदनी तो वही है. बस पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ता जा रहा है. अब सवाल है कि महंगाई के युद्ध में अभी कितना और जनता को लड़ना होगा. क्योंकि जनता तो अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी लड़ ही रही है. कभी पेपर लीक, कभी कॉपी जांचने में पूरा सिस्टम वीक.