आज पूरी दुनिया में चर्चा इसी बात की है कि कैसे अमेरिका ने ईरान में घुसकर अपना पायलट छुड़ा लिया. ईरान में F-15 जेट का अमेरिकी पायलट फंस गया था. उसे IRGC खोज रही थी. लेकिन अमेरिका ने हैरतअंगेज और बेहद साहसिक ऑपरेशन में ईरान को चकमा देकर अपने पायलट को छुड़ा लिया. पायलट के इस रेस्क्यू मिशन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर का चमत्कार कहा. सवाल है कि क्या ईरान के युद्ध को वो अब धर्मयुद्ध की तरह देख रहे हैं ? उधर, ट्रंप ने ईरान को डील के लिए 24 घंटों की और मोहलत तो दी है, लेकिन उनका तेवर बेहद सख्त है. ईरान को चेतावनी देने की उनकी जो सोशल मीडिया पोस्ट है, उसकी भाषा पर भी दुनिया भर में चर्चा है. भारतीय समय के मुताबिक ट्रंप आज रात साढ़े 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं. इस बीच ईरान ने एक बार फिर डील के लिए अमेरिकी शर्तों को नकारा है. सवाल है कि क्या ईरान के सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर्स को अटैक करने का ट्रंप का अल्टीमेटम वाकई हकीकत बनेगा ? धर्म का ट्रंप कार्ड, युद्ध और खतरनाक ?