गुजरात में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र सूरत पुलिस की मशाल परेड रही. अंधेरी रात में जलती हुई मशालों के साथ पुलिस के जवानों ने अनुशासन, समन्वय का अद्बुत उदाहरण पेश किया. मशाल की मदद से गुजरात पुलिस की विशाल आकृति बनाई गई और मशाल से जय हिंद भी लिखा गया.