भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में AI समिट में यूथ कांग्रेस ने शर्टलेस प्रदर्शन किया, जिसके बाद अब सूरत में बीेजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. सूरत में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया तो बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.