पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भी राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ. बीजेपी ने हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि मामले की जांच CID को सौंप दी गई है.