आज का दंगल इंदौर हाईकोर्ट के फैसले पर है...फैसला आया है कि मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला का जो संरक्षित धरोहर था वो वाग्देवी सरस्वती का मंदिर है...कमाल मौला का मस्जिद नहीं है. इंदौर हाईकोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला सुनाया कि संरक्षित धरोहर मंदिर ही है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद धार में हिंदू गुट की ओर से जश्न मनाया जा रहा है जबकि कमाल मौला मस्जिद कमेटी के लोग इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कर रहे हैं.