आज सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि कैसे आने वाले दिनों में देश की राजनीति हमेशा के लिए बदलने वाली है. संसद का ये विशेष सत्र... लोकतंत्र में आपके वोट की भूमिका को हमेशा के लिए बदल देगा. राजनीति का जो गुणा-गणित आप दशकों से देखते आ रहे हैं... अब उसकी परिभाषा, उसके फॉर्मुले... और उसका तौर-तरीका हमेशा के लिए बदल जाएगा. क्योंकि संसद में परिसीमन बिल पेश हो चुका है.. और इस पर जोरदार बहस जारी है. देश की आबादी 145 करोड़... लेकिन संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी मात्र 13 प्रतिशत! इसी असंतुलन को खत्म करने के लिए संसद में बिल पर चर्चा हो रही है.