आखिर बकरीद पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की कुर्बानी क्यों दी जा रही है? महाराष्ट्र के ठाणे की एक हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के बकरों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि समाज 'सड़क' पर आ गया. विरोध में कोई सूअर ले आया, तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ होने लगा. बात सिर्फ बकरों की नहीं है. बात उस सोच की है जो 2026 में भी हमें कानून के चश्मे से नहीं, बल्कि सिर्फ धर्म के चश्मे से देखना सिखाती है.