scorecardresearch
 
Advertisement

आज UP में नामांकन भरेंगे कई दिग्गज, प्रदेश में कई नेताओं की रैलियां, देखें आज सुबह

आज UP में नामांकन भरेंगे कई दिग्गज, प्रदेश में कई नेताओं की रैलियां, देखें आज सुबह

आज और कल दिग्गजों के पर्चे दाखिल करने का दिन है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज कौशांबी की सिराथू सीट से पर्चा दाखिल करेंगे. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे. वहीं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी प्रयागराज पश्चिम सीट से आज ही नामांकन भरेंगे. आज उत्तर प्रदेश में प्रचार भी जबरदस्त है. अमित शाह से लेकर अखिलेश-जयंत, राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी, मायावती, ओवैसी सरीखे सारे हाई प्रोफाइल नेता वोटर को रिझाने के लिए मैदान में हैं. मायावती इस चुनाव में अपनी दूसरी रैली आज गाजियाबाद में करेंगी. वहीं अखिलेश और जयंत की जोड़ी बुलंदशहर होते हुए नोएडा पहुंचेगी. वहीं योगी आज लखनऊ में ही रहेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाएंगे. देखें आज सुबह.

Deputy CM Keshav Prasad Maurya will file his nomination from the Sirathu seat today. JP Nadda will also be present. Cabinet minister Siddharthnath Singh will also file a nomination from the Prayagraj West seat today. Amit Shah, Akhilesh-Jayant, Rajnath Singh, Priyanka Gandhi, Mayawati, Owaisi, all high-profile leaders will hold rallies in various places today.

Advertisement
Advertisement