scorecardresearch
 

महिला की दिलेरी... पति की जान बचाने के लिए भालू पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ी

महिला मौके से भागने के बजाय कुल्हाड़ी उठाकर भालू पर टूट पड़ी और अपने पति की जान बचाई. महिला की दिलेरी के आगे भालू भी पस्त हो गया और घायल होकर जंगल की तरफ भाग गया.

Advertisement
X
भालू ने पति-पत्नी पर किया अटैक. (Photo: Representational)
भालू ने पति-पत्नी पर किया अटैक. (Photo: Representational)

ओडिशा में मयूरभंज जिले में 41 वर्षीय महिला की दिलेरी ने हर किसी का दिल जीत लिया. महिला ने जंगली भालू से लड़कर अपने पति को मौत के मुंह से बचा लिया.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मंगलवार को करणजिया रेंज के मिलु गांव के पास स्थित हातिसालाबेड़ा जंगल में आदिवासी कपल मालदे सोरेन (48) और लिली सोरेन (41) पत्ते इकट्ठा करने गए थे.

जब दंपत्ति घने जंगल में दाखिल हुए तो उनका सामना छह जंगली भालुओं के झुंड से हो गया. उनमें से एक भालू ने मालदे सोरेन पर हमला कर दिया. भालू ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया.

इस कठिन परिस्थिति में भी मालदे ने हिम्मत दिखाई. वह मौके से भागने के बजाय कुल्हाड़ी उठाकर भालू पर टूट पड़ी और अपने पति की जान बचाई. भालू घायल हो गया और जंगल की ओर भाग गया.

गंभीर रूप से घायल मालदे सोरेन को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए केओंझार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement