scorecardresearch
 

'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा', MP में BJP प्रत्याशी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता, निकाली 1000 बाइक की रैली

रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के विरोध में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली निकाली. बाइक रैली की शुरुआत कतरगांव से हुई जो विधानसभा महेश्वर के कई गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची. इस बाइक रैली में दो उप रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

Advertisement
X
महेश्वर विधानसभा से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार राजकुमार मेव (File Photo).
महेश्वर विधानसभा से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार राजकुमार मेव (File Photo).

मध्य प्रदेश के खरगोन में महेश्वर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के विरोध में आठ गांव के एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर हाथ में तख्तियां लेकर गांव-गांव से गुजरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी की. 

दरअसल, कुछ दिनों पहले भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में राजकुमार मेव का नाम तय किया गया. इसके बाद राजकुमार राव का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने विरोध करना शुरु कर दिया है. 

इसी विरोध के चलते रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के विरोध में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली निकाली. बाइक रैली की शुरुआत कतरगांव से हुई जो विधानसभा महेश्वर के कई गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची. इस बाइक रैली में दो उप रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

'नहीं चलेगा, नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा'

पहली उप रैली बलवाड़ा से शुरू हुई, इसमें बलवाड़ा मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. रैली बागोद, करही होते हुए कतरगांव पहुंची. बागोद, करही के कार्यकर्ता अपने अपने स्थान से रैली में सम्मिलित हुए.

Advertisement

वहीं, दूसरी उप रैली पिपलिया से शुरू हुई और कतरगांव पहुंची. महेश्वर-मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ता भी कतरगांव से रैली में सम्मिलित हुए. एक हजार से अधिक बाइक के साथ संयुक्त रैली कतरगाव से निकल कर नांद्रा, धरगांव, छोटी खरगोन, मंडलेश्वर होते हुए महेश्वर पहुंची.

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ''नहीं चलेगा, नहीं चलेगा गद्दार नहीं चलेगा, राजकुमार हटाओ महेश्वर बचाओ'' जैसे नारे लगाते नजर आए. 

देखें वीडियो...

महेश्वर में भाजपा प्रत्याशी समर्थक और विरोधी आमने-सामने

राजकुमार मेव विरोधी कार्यकर्ताओं की रैली जय स्तंभ चौक पहुंचती उसके पूर्व राजकुमार मेव समर्थक कार्यकर्ताओं की रैली भी डीजे के साथ जय स्तंभ पर पहले पहुंच गई. मेव समर्थकों ने नारेबाजी की शुरुआत की तब तक मेव विरोध कार्यकर्ता भी बाइक रैली लेकर जय स्तंभ चौक पर पहुंचे. दोनों पक्षों ने अपने अपने पक्ष से नारेबाजी की. दोनो पक्षों के एकसाथ जयस्तंभ चौक पहुंचने पर पुलिस प्रशासन को मशक्कत करना पड़ी. थोड़ी देर के उपरांत राजकुमार मेव अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए. वहीं, मेव विरोधी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सहत्रधारा मार्ग स्थित नर्मदा भवन पहुंचे जहां रैली का समापन हुआ.

मेव का इस वजह से हो रहा है विरोध 

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया की साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी. तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हुई थी. उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था. 

Advertisement

बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला फूंका था. इसके बाद पिपलगोन में प्रभारी और कृषि मंत्री कमल पटेल का घेराव कर विरोध किया था. करही में भाजपा पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव के समर्थक और उनके विरोधी आपस में भिड़ गए थे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement