scorecardresearch
 

MP: रेलवे स्टेशन पर आराम से घूम रहा था शख्स, पुलिस ने तलाशी ली तो मिले 50 लाख कैश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर घूम रहे एक संदिग्ध युवक की जब पुलिस ने तलाशी तो वह हैरान रह गई. दरअसल तलाशी के दौरान युवक के बैग से 50 लाख रुपये कैश की बरामदगी हुई. पुलिस ने जब पैसे को लेकर आरोपी से सवाल किया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया.

Advertisement
X
50 लाख रुपये नकद बरामद
50 लाख रुपये नकद बरामद

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध शख्स के पास ने पुलिस ने 50 लाख रुपये कैश बरामद किया है. बताया जा रहा है कि ये पैसा हवाला के लिए जबलपुर से मुंबई ले जाया जा रहा था.

दरअसल नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के बाहर पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को घूमते हुए देखा. इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से 50 लाख रुपये कैश मिले. पुलिस ने कैश कब्जे कर स्टेशनगंज थाने में धारा 102 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बाहर एक संदिग्ध बैग लेकर घूम रहा है जिसमें भारी मात्रा में कैश है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज बताया और वो जबलपुर के बेलबाग का रहने वाला है. बैग में 50 लाख रुपये कैश को लेकर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न कोई वैध दस्तावेज दिखा पाया.

Advertisement

थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे जबलपुर में ये पैसा दिया गया था जिसे मुंबई में किसी को सौंपना था. पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने हवाला का पैसा होने की आशंका जताई है. वहीं इसकी खबर आयकर विभाग को भी दे दी गई है और अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इसकी जांच करेगा.


 

Advertisement
Advertisement