scorecardresearch
 

जमीन पर पटककर तेंदुए के ऊपर बैठा, MP के धार का चौंकाने वाला VIDEO

मध्यप्रदेश के धार जिले में बस्ती में घुसे तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दहशत फैला दी. पुलिसकर्मी पर भी हमला हुआ, जबकि उसे पकड़ने की कोशिश नाकाम रही. वन विभाग और पुलिस मौके पर मौजूद हैं, लेकिन तेंदुआ अभी भी इलाके में होने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.

Advertisement
X
MP के धार का चौंकाने वाला वीडियो (Photo: itg)
MP के धार का चौंकाने वाला वीडियो (Photo: itg)

मध्यप्रदेश में धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत, ग्राम गुजरी डेहरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक बस्ती क्षेत्र में घुस आया. तेंदुए के हमले में , एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास पिता गोकुल डावर निवासी बडवेल के रूप में हुई है.

वन अधिकारी पर भी जानलेवा हमला

सामने आए वीडियो में कई लोगों को तेंदुए ने बुरी तरह लहुलुहान कर दिया है. साथ ही उसे पकड़ने की कोशिश में दिख रहे वन अधिकारी पर भी जानवर ने जानलेवा हमला कर दिया. एक बार को दिखता है कि एक युवक तेंदुए को जमीन पर पटककर उसके ऊपर बैठ जाता है और उसे दबा देता है लेकिन वह पकड़ छुड़ाकर भाग निकलता है.

तेंदुए ने 4 लोगों को किया लहुलुहान

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पाकर फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी में किया जा रहा है.

अभी भी बस्ती में छुपा है तेंदुआ

Advertisement

बताया जा रहा है कि, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement