scorecardresearch
 

ग्वालियर: बर्थडे पार्टी में फायरिंग करने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के डबरा में चल रही बर्थडे पार्टी में एक युवक ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो पुलिस तक पहुंच गया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Advertisement
X
डबरा थाना ग्वालियर
डबरा थाना ग्वालियर

मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है. यहां एक बर्थडे पार्टी में शामिल युवक ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है.

युवक हवा में कर रहा था फायरिंग

दरअसल ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिए एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवक द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है. ये घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के शीतला कॉलोनी की बताई जा रही है. जहां एक युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था. इसी दौरान युवक कमर से कट्टा निकाल कर हवा में फायरिंग करने लगा.

यह भी पढ़ें: बारात में जुगाड़ से बनी पोटाश गन से हो रही थी फायरिंग, अचानक फटा पाइप, और...

फायरिंग के दौरान युवक के साथ उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे. फायरिंग के कारण पार्टी में अशांति हो गई और वहां का माहौल खराब हो गया. पार्टी में मौजूद लोगों में से किसी ने फायरिंग करते युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement

ये मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और वो उसकी पहचान करने में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ करने लगी. साथ ही जहां फायरिंग की गई थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने लगी. 

यह भी पढ़ें: 'फायरिंग के आरोपी को सम्मानित करे अकाली दल', सुखबीर बादल पर हमले को लेकर ऐसा क्यों बोले रवनीत बिट्टू?

पुलिस ने युवक के खिलाफ फायरिंग करने का मामला दर्ज किया है. हालांकि अभी तक फायरिंग करने वाले युवक या उसके साथियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस घटना पर एक पुलिस अधिकारी का कहना है फायरिंग कर रहे युवक और उसके साथियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement