scorecardresearch
 

MP: लड़की ने बात करना बंद कर दिया तो घर में घुसकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के धार जिले में लड़की ने बात करना बंद कर दिया तो गुस्साए युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
अस्पताल में भर्ती लड़की.
अस्पताल में भर्ती लड़की.

मध्य प्रदेश के धार के दिलावरा रोड पर एक युवक ने लड़की के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर कर दिया है.

बताया जा रहा है कि लखन परमार नाम का आरोपी युवक लड़की का पड़ोसी है. दोनों के बीच प्रेस प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते 6 माह से लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था. इस बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने लड़की के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वह कमरे में सो रही थी, उसी दौरान बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद तुरंत बेटी के कमरे में गई तो पूरे कमरे में खून फैला था. चाकू से हमला करके आरोपी युवक मौके से भाग गया.

Advertisement

सीएसपी बोले- आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

इस घटना को लेकर धार के सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि कोतवाली थाने के क्षेत्र अंतर्गत दिलावरा रोड पर एक लड़की पर जानलेवा हमला हुआ है. आरोपी लखन परमार ने उसके गले में चाकू से वार किया है. घायल लड़की को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. डॉक्टरों की टीम से लगातार बातचीत चल रही है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. लड़की की हालत गंभीर है.

(छोटू शास्त्री के इनपुट के साथ)

Advertisement
Advertisement