12.6: जॉर्जिया वॉल को आशा शोभना, आउट!! कैच आउट!! जॉर्जिया वॉल 16 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! आशा शोभना के हाथ लगी पहली विकेट!! ऐसे में गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर जोर से खेलना चाहा| तभी गेंद की लाइन को परख नहीं सकी और बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड ऑफ की तरफ हवा में गई| जिसके बाद वहां पर मौजूद फील्डर सिमरन शेख ने आगे की ओर भागकर आसान सा कैच पकड़ा| 143/2 आरसीबी|
12.5: स्मृति मंधाना को आशा शोभना, सिंगल!! इसी के साथ कप्तान स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी करती हुई कप्तान नज़र आईं हैं!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला और एक रन लिया| ऐसे में स्कोर बराबर होता हुआ|
12.4: स्मृति मंधाना को आशा शोभना, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
12.3: स्मृति मंधाना को आशा शोभना, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.2: स्मृति मंधाना को आशा शोभना, छक्का!! स्मृति मंधाना के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में आरसीबी टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए|
12.1: जॉर्जिया वॉल को आशा शोभना, सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
11.6: जॉर्जिया वॉल को शिखा पांडे, सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति!! शानदार फील्डिंग फाइन लेग बाउंड्री पर देखने को मिली है| अपने दाहिने तरफ भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से एक रन हासिल किया है|
11.5: स्मृति मंधाना को शिखा पांडे, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए डीप पॉइंट से एक रन हासिल किया है|
11.4: स्मृति मंधाना को शिखा पांडे, छक्का!!! 58 मीटर दूर जाकर गिरी है ये गेंद| लक्ष्य से अब 11 रन दूर बेंगलुरु| विकेट लाइन पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और फ्लैट छक्का हासिल किया है|
11.3: जॉर्जिया वॉल को शिखा पांडे, एक और बार स्कूप शॉट खेला लेकिन इस बार डीप फाइन लेग पर फील्डर तैनात थी| एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर|
11.2: जॉर्जिया वॉल को शिखा पांडे, चौका!!! शानदार टाइमिंग का मुजायेरा पेश करते हुए बल्लेबाज़| हीव शॉट के इस्तेमाल से गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.1: जॉर्जिया वॉल को शिखा पांडे, 2 रन यहाँ भी मिल जाएगा| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर फाइन लेग की तरफ स्कूप शॉट का इस्तेमाल किया और दुग्गी हासिल कर ली है|
19.6: शिखा पांडे को नैडीन डी क्लर्क, नॉट आउट!! ना ही एलबीडबल्यू थी बल्लेबाज और ना ही रन आउट| इस गेंद पर ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| बीट हुई और शरीर को लगकर वहीँ पर रह गई| कीपर ने पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज का बल्ला सही समय पर क्रीज के अंदर आ गया था| इसी के साथ 143 रनों पर यूपी वॉरियर्स की पारी हुई समाप्त| बेंगलुरु के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: सिमरन शेख को नैडीन डी क्लर्क, आउट!! कैच आउट!! कॉट अरुंधति रेड्डी बोल्ड नैडीन डी क्लर्क| एक और विकेट का पतन हुआ है| 10 रन बनाकर सिमरन शेख बनी नैडीन डी क्लर्क का चौथा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज ने इसपर लेग साइड की तरफ हीव शॉट खेला| बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में गई गेंद| सीमा रेखा के आगे भागते हुए फील्डर ने उसे लपक लिया है| 143/8 यूपी
19.4: सिमरन शेख को नैडीन डी क्लर्क, चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए| सीमा रेखा पर राधा ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रही|
19.3: आशा शोभना को नैडीन डी क्लर्क, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! एलबीडबल्यू की अपील हुई थी जिसके बाद अम्पायर ने नकार दिया था| रिव्यु लिया गया जहाँ विकेट्स मिसिंग पाई गई| फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| फुल गेंद को लेग साइड पर स्लॉग करना चाहा था और बीट कर गई थी|
19.2: सोफी एकलेसटोन को नैडीन डी क्लर्क, आउट!! एलबीडबल्यू!! इस बार सोफी एक्लेस्टोन आईं और बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौट गई!! नैडीन डी क्लर्क के हाथ लगी तीसरी विकेट यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया और अम्पायर ने आउट दे दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ पवेलियन की तरफ चलती बनी| 138/7 यूपी वॉरियर्स|
19.1: सिमरन शेख को नैडीन डी क्लर्क, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया|
18.6: दीप्ति शर्मा को श्रेयंका पाटिल, आउट!! कैच आउट!! कॉट नैडीन डी क्लर्क बोल्ड श्रेयंका पाटिल| 55 रन बनाकर दीप्ति शर्मा बनी श्रेयंका पाटिल का पहला शिकार| शॉर्ट फाइन लेग पर इस बार बेल को हटाकर डी क्लर्क को रखा गया था जहाँ से उन्होंने नहीं की कोई ग़लती| पैड्स पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ शॉट खेला था| हवा में गई थी गेंद, फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई और कैच को पूरा किया है| 137/6 यूपी|
18.5: सिमरन शेख को श्रेयंका पाटिल, लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी है| बल्लेबाज ने इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा था लेकिन मिस टाइम हो गई थी|
18.4: सिमरन शेख को श्रेयंका पाटिल, वाइड लाइन के आस पास डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| वाइड समझकर छोड़ा था लेकिन वाइड दी नहीं गई|
18.3: दीप्ति शर्मा को श्रेयंका पाटिल, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
18.2: दीप्ति शर्मा को श्रेयंका पाटिल, चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा| एक बार फिर से शॉर्ट फाइन लेग पर बेल को बीट कर दिया और चौका हासिल किया है|
18.1: सिमरन शेख को श्रेयंका पाटिल, सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
17.6: दीप्ति शर्मा को नैडीन डी क्लर्क, 2 रन के साथ दीप्ति शर्मा का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.5: सिमरन शेख को नैडीन डी क्लर्क, सिंगल से ही यहाँ पर काम चलाया है| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
17.4: दीप्ति शर्मा को नैडीन डी क्लर्क, सिंगल!! इन साइड एज लेकर कीपर को छोड़ते हुए फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गंद पर दूर से शॉट खेलने गई थी और इन साइड एज लगा बैठी थी|
17.3: दीप्ति शर्मा को नैडीन डी क्लर्क, ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
17.2: सिमरन शेख को नैडीन डी क्लर्क, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया पुल शॉट| फील्डर ने सीमा रखा पर उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
17.1: दीप्ति शर्मा को नैडीन डी क्लर्क, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
13.1: स्मृति मंधाना को दीप्ति शर्मा, चौका!!! कप्तान मंधाना ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स की टीम को 8 विकटों से शिकस्त देते हुए 12 पॉइंट्स के साथ विमेंस प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान बेंगलुरु की टीम ने जीत का जश्न मनाया|