19.6: अंशुल कंबोज को प्रफुल्ल हिंगे, 1 रन|
19.5: नूर अहमद को प्रफुल्ल हिंगे, सिंगल!! अब मुकाबले में पूरी तरह से पिछड़ गई येलो आर्मी| जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
19.4: जेमी ओवरटन को प्रफुल्ल हिंगे, आउट!! कैच आउट!! कॉट लियम लिविंगस्टन बोल्ड प्रफुल्ल हिंगे| बड़ी विकेट यहाँ पर मिल गई है| अब 2 गेंद पर 13 रन की दरकार है| 16 रन बनाकर जेमी ओवरटन बने प्रफुल्ल हिंगे का पहला शिकार| जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेला| हवा में गई गेंद| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने उसे लपका| 182/8 चेन्नई सुपर किंग्स|
19.3: अंशुल कंबोज को प्रफुल्ल हिंगे, सिंगल!! सटीक यॉर्कर डाली| बल्लेबाज ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला| बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और सिंगल से ही काम चला पाए|
19.3: अंशुल कंबोज को प्रफुल्ल हिंगे, नो बॉल!!! हाई फुल टॉस गेंद| लेग साइड पर बल्ला चलाया और बीट हुए| बल्ले को छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद| लेग अम्पायर ने नो बॉल का इशारा किया| ईशान किशन ने रिव्यु लिया जो असफल हुआ| वेस्ट हाईट की नो बॉल दी गई यहाँ पर| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| 4 गेंद 14 रन की दरकार है|
19.2: जेमी ओवरटन को प्रफुल्ल हिंगे, लेग बाई के रूप में सिंगल ही मिलेगा| सटीक यॉर्कर डाली| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया|
19.1: जेमी ओवरटन को प्रफुल्ल हिंगे, 2 रन के साथ ओवर का आगाज हुआ है| 5 गेंद 16 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया है|
18.6: अंशुल कंबोज को नीतीश कुमार रेड्डी, 2 रन मिलेगा यहं पर| 6 गेंद पर 18 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.6: अंशुल कंबोज को नीतीश कुमार रेड्डी, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| लीव कर दिया उसे परखते हुए जहाँ से वाइड का इशारा आया है|
18.5: अंशुल कंबोज को नीतीश कुमार रेड्डी, छक्का!!! अब 7 गेंद पर 21 रन की दरकार है| लो फुल टॉस गेंद पर कम्बोज ने फायदा उठाया और बड़ा शॉट सामने की तरफ लगाया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
18.4: जेमी ओवरटन को नीतीश कुमार रेड्डी, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद| सामने की तरफ हीव शॉट खेला जिसपर एक ही रन मिल पायेगा| बड़े हिट्स की दरकार होगी यहाँ पर|
18.3: अंशुल कंबोज को नीतीश कुमार रेड्डी, वाइड लाइन यॉर्कर| कवर्स की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है| अब 9 गेंद पर 28 रन की दरकार है|
18.2: जेमी ओवरटन को नीतीश कुमार रेड्डी, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
18.1: जेमी ओवरटन को नीतीश कुमार रेड्डी, जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| रन नहीं हुआ है|
17.6: जेमी ओवरटन को ईशान मलिंगा, सिंगल!! अब 12 गेंद पर 30 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.5: जेमी ओवरटन को ईशान मलिंगा, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| छोटी आली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले|
17.4: जेमी ओवरटन को ईशान मलिंगा, मिस फील्ड और चौका निकल गया! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया जहाँ सीमा रेखा पर फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाथों के बीच से निकल गई गेंद और चौका दे गई|
17.3: जेमी ओवरटन को ईशान मलिंगा, ओह, रन आउट का मौका कीपर ने छोड़ दिया| थ्रो मारा जो विकटों को मिस करते हुए निकल गया| अगर लग जाता तो ओवरटन क्रीज के काफी बाहर रह जाते| जड़ में डाली गई गेंद| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और कीपर के पास गई| रन के लिए आगे आ गए थे लेकिन रन आउट होने से बचे|
17.2: जेमी ओवरटन को ईशान मलिंगा, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| फुलर लेंथ डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया और दो रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गए हैं|
17.1: अंशुल कंबोज को ईशान मलिंगा, यहाँ भी सिंगल ही मिल पायेगा| फुलर लेंथ गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
19.6: लियम लिविंगस्टन को अंशुल कंबोज, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ लियम लिविंगस्टन की पारी 1 रन पर हुई समाप्त!! अंशुल कंबोज के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर डेवाल्ड ब्रेविस के पास गई गेंद जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 194/9 हैदराबाद|
19.5: प्रफुल्ल हिंगे को अंशुल कंबोज, बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने वाइड हासिल करने का रिव्यु भी लिया लेकिन वो असफ़ल हो गया क्योंकि बॉल वाइड लाइन के अंदर से जा रही थी| इसी दौरान बाई के रूप में एक रन बल्लेबाजों ने भागकर लिया|
19.4: शिवांग कुमार को अंशुल कंबोज, आउट!! कैच आउट!! इस बार शिवांग कुमार 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अंशुल कंबोज के हाथ लगी सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर लैप शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर मौजूद फील्डर गुरजापनीत सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 193/8 हैदराबाद|
19.3: शिवांग कुमार को अंशुल कंबोज, चौका!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप्स के बाहर जाकर फुल लेंथ की गेंद को फाइन लेग की ओर लैप शॉट खेलकर चार रन हासिल किया है|
19.2: लियम लिविंगस्टन को अंशुल कंबोज, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
19.1: शिवांग कुमार को अंशुल कंबोज, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
18.6: शिवांग कुमार को गुरजापनीत सिंह, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
18.5: शिवांग कुमार को गुरजापनीत सिंह, छक्का!! शिवांग कुमार के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.4: शिवांग कुमार को गुरजापनीत सिंह, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.4: शिवांग कुमार को गुरजापनीत सिंह, वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
18.3: शिवांग कुमार को गुरजापनीत सिंह, डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
18.2: शिवांग कुमार को गुरजापनीत सिंह, शॉर्ट कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद रन नहीं आ सका|
18.1: सलील अरोड़ा को गुरजापनीत सिंह, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ सलील अरोड़ा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! गुरजापनीत सिंह के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर वहां मौजूद फील्डर डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 179/7 हैदराबाद|
17.6: लियम लिविंगस्टन को अंशुल कंबोज, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.5: लियम लिविंगस्टन को अंशुल कंबोज, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
17.4: सलील अरोड़ा को अंशुल कंबोज, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.3: लियम लिविंगस्टन को अंशुल कंबोज, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
17.2: हेनरिक क्लासेन को अंशुल कंबोज, आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! हेनरिक क्लासेन 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अंशुल कंबोज के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 177/6 हैदराबाद|
17.1: हेनरिक क्लासेन को अंशुल कंबोज, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|