18.6: जितेश शर्मा को वैभव अरोड़ा, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर गेंद शरीर को लगती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.5: विराट कोहली को वैभव अरोड़ा, नॉट आउट!! कोलकाता का रिव्यु असफ़ल हुआ!! फुलटॉस डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के काफी करीब से होती हुई थाई पैड्स को लग गई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| इसी बीच गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.4: विराट कोहली को वैभव अरोड़ा, चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| आरसीबी को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है|
18.3: जितेश शर्मा को वैभव अरोड़ा, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.2: विराट कोहली को वैभव अरोड़ा, सिंगल!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक जड़ दिया है!! कमाल है ये बल्लेबाज़ और उसे भी कमाल की पारी आज खेली है!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.1: जितेश शर्मा को वैभव अरोड़ा, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
17.6: जितेश शर्मा को कार्तिक त्यागी, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.5: टिम डेविड को कार्तिक त्यागी, आउट!! कैच आउट!! ऐसे में टिम डेविड 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मनीष पांडे ने पकड़ा एक शानदार कैच!! कार्तिक त्यागी को मिली तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| ऐसे में हवा में गई बॉल और वहां मौजूद फील्डर मनीष पांडे ने अपने बाँए ओर हवा में डाईव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में कई दफ़ा कैच को चेक किया और सब कुछ सही पाए जाने के बाद बल्लेबाज़ को आउट दिया| 180/4 आरसीबी|
17.4: विराट कोहली को कार्तिक त्यागी, सिंगल!! ऐसे में विराट अपने शतक से एक रन दूर हैं!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3: विराट कोहली को कार्तिक त्यागी, छक्का!! ऐसे में विरत कोहली अपने शतक से बस 2 रन दूर हैं!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| आरसीबी को अब जीत के लिए 15 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है|
17.2: विराट कोहली को कार्तिक त्यागी, लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| तभी फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
17.1: टिम डेविड को कार्तिक त्यागी, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
19.6: रिंकू सिंह को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! रन आउट!! इसी के साथ केकेआर की पारी 192 रनों पर हुई समाप्त!! ऐसे में आरसीबी टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य होगा!! अंगकृष रघुवंशी 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| तभी दूसरा रन लेने से लिए दोनों बल्लेबाज़ भागे लेकिन फील्डर देवदत्त पडिक्कल ने बॉल को नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया जहाँ पर मौजूद भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को पकड़कर स्टंप पर लगाया और बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए| इसी लिए फील्ड अम्पायर ने आउट दिया|
19.5: अंगकृष रघुवंशी को भुवनेश्वर कुमार, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
19.4: रिंकू सिंह को भुवनेश्वर कुमार, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.3: रिंकू सिंह को भुवनेश्वर कुमार, डॉट गेंद!! इस बार रिंकू ने रन लेना सही नहीं समझा और स्ट्राइक अपने पास रखा है!! लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
19.2: रिंकू सिंह को भुवनेश्वर कुमार, छक्का!! रिंकू सिंह के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्त्नाड्स में गई छह रनों के लिए|
19.1: अंगकृष रघुवंशी को भुवनेश्वर कुमार, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.6: रिंकू सिंह को जोश हेजलवुड, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया है|
18.5: अंगकृष रघुवंशी को जोश हेजलवुड, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 1 रन लिया है|
18.4: रिंकू सिंह को जोश हेजलवुड, फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
18.3: रिंकू सिंह को जोश हेजलवुड, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.2: रिंकू सिंह को जोश हेजलवुड, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
18.1: रिंकू सिंह को जोश हेजलवुड, डॉट गेंद!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
17.6: अंगकृष रघुवंशी को रसिख दार, डॉट गेंद!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
17.5: रिंकू सिंह को रसिख दार, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.4: अंगकृष रघुवंशी को रसिख दार, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
17.3: अंगकृष रघुवंशी को रसिख दार, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2: अंगकृष रघुवंशी को रसिख दार, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
17.1: रिंकू सिंह को रसिख दार, एक रन!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
19.1: जितेश शर्मा को सौरभ दुबे, चौका!