18.4: रेणुका सिंह को श्रेयंका पाटिल, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर के आगे गिरी| स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर दो रनो के लिए|
18.3: रेणुका सिंह को श्रेयंका पाटिल, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो पाया|
18.2: तनुजा कंवर को श्रेयंका पाटिल, आउट!! कैच आउट!! तनुजा कंवर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! श्रेयंका पाटिल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटी| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद कवर पर मौजूद फील्डर के हाथों में गई| 148/9 गुजरात जायंट्स|
18.1: तनुजा कंवर को श्रेयंका पाटिल, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
17.6: राजेशवरी गायकवाड को अरुंधति रेड्डी, डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला| 12 गेंदों पर अब 35 रनों की दरकार है|
17.5: तनुजा कंवर को अरुंधति रेड्डी, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
17.4: तनुजा कंवर को अरुंधति रेड्डी, चौका!! तनुजा कंवर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इस दफ़ा बैक फुट से कट शॉट लगाया| तभी कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया|
17.3: तनुजा कंवर को अरुंधति रेड्डी, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| ऐसे में हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
17.2: तनुजा कंवर को अरुंधति रेड्डी, चौका!! तनुजा ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
17.1: तनुजा कंवर को अरुंधति रेड्डी, डॉट गेंद!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला लेकिन भागकर रन लेना सही नहीं सा समझा| रन नहीं आ सका|
16.6: राजेशवरी गायकवाड को लॉरेन बेल, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| अब 18 गेंदों पर 44 रनों की ज़रुरत है|
16.5: शिवानी सिंह को लॉरेन बेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट अरुंधति रेड्डी बोल्ड लॉरेन बेल| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| शिवानी सिंह अपने डेब्यू मैच पर अपना खाता भी नहीं खोल पाई| लॉरेन बेल को मिली उनकी तीसरी सफलता| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज इसपर बड़ा शॉट लगाने गई लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खाई| बल्ले से मिस टाइम हुआ और मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया| 139/8 जीजी|
16.4: शिवानी सिंह को लॉरेन बेल, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर कट शॉट लगाने गई और बीट हुई| बाकी का काम कीपर ने किया है|
16.3: भारती फुलमाली को लॉरेन बेल, आउट!! कैच आउट!! इस बार भारती फुलमाली 39 रन बनाकर पवेलियन लौटी है!! लॉरेन बेल के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद मिड ऑन की तरफ हवा में गई| जिसके बाद बाउंड्री लाइन से सामने की तरफ भागकर फील्डर ग्रेस हैरिस ने आगे की ओर डाईव लगाया और एक शानदार कैच पकड़ा| 139/7 गुजरात जायंट्स|
16.3: भारती फुलमाली को लॉरेन बेल, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड दिया|
16.2: तनुजा कंवर को लॉरेन बेल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.1: तनुजा कंवर को लॉरेन बेल, चौका!! मुकाबले में काफी रोमांच अभी बाकी है दोस्तों!! इस बार ओवर की पहली ही गेंद पर तनुजा ने बाउंड्री लगा दिया है!! लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
19.6: अरुंधति रेड्डी को सोफी डिवाइन, सिंगल के साथ हुई आरसीबी की पारी की समाप्ति| 182 रन बेंगलुरु की टीम ने बोर्ड पर लगाया है यानी गुजरात के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद पर स्कूप शॉट लगाने गई, ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाई| टो एंड लेकर गेंदबाज की तरफ गई गेंद| इस बीच रन भाग गई बल्लेबाज| डिवाइन ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को फील्ड करते हुए गेंदबाजी एंड पर थ्रो किया जो विकटों को मिस करते हुए निकल गया|
19.5: श्रेयंका पाटिल को सोफी डिवाइन, बाई के रूप में आया सिंगल!! लैप शॉट लगाने गई| बल्ले को बीट करते हुए कीपर के शरीर से लगी गेंद और फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
19.4: राधा यादव को सोफी डिवाइन, आउट!! कैच आउट!! राधा यादव 66 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! सोफी डिवाइन के हाथ लगी सफ़लता| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में जोर से खेला| हालाँकि बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर जॉर्जिया वारहम के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 180/7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु|
19.3: अरुंधति रेड्डी को सोफी डिवाइन, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
19.2: नैडीन डी क्लर्क को सोफी डिवाइन, आउट!! कैच आउट!!! कॉट राजेशवरी गायकवाड बोल्ड सोफी डिवाइन| सही समय पर एक बड़ी विकेट हासिल हो गई है| गुजरात की टीम की कप्तान ने ली होगी राहत की सांस| नैडीन डी क्लर्क 26 रन बनाकर वापिस लौटी हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा| गति परिवर्तन से चकमा खाई और मिस टाइम कर बैठी| पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 179/6 आरसीबी|
19.1: राधा यादव को सोफी डिवाइन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.6: नैडीन डी क्लर्क को कश्वी गौतम, छक्का!! नैडीन डी क्लर्क के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
18.5: नैडीन डी क्लर्क को कश्वी गौतम, चौका!!! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.4: नैडीन डी क्लर्क को कश्वी गौतम, कैच ड्रॉप!! 16 रन के स्कोर पर नैडीन डी क्लर्क को मिला जीवनदान| लॉन्ग ऑन ऑन बाउंड्री से आगे की तरफ भागकर आते हुए कप्तान ने कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई| ऊपर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गई थी और मिस टाइम कर बैठी थी जिसकी वजह से मिस टाइम होकर हवा में खिल गई थी गेंद| कैच छूटने के बाद दूर गई गेंद जिसके बाद दो रन भागने का मौका बन गया था|
18.3: नैडीन डी क्लर्क को कश्वी गौतम, चौका!!! बढ़िया कट शॉट धीमी गेंद पर खेला है जिसके बाद ये गेंद सीमा रेखा को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
18.2: नैडीन डी क्लर्क को कश्वी गौतम, छक्का! ओह!! इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| बेहतरीन टाइमिंग और फ्लैट छक्का इस गेंद पर देखने को मिला है|
18.1: नैडीन डी क्लर्क को कश्वी गौतम, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
17.6: नैडीन डी क्लर्क को एश्ले गार्डनर, विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया गया है|
17.5: राधा यादव को एश्ले गार्डनर, सिंगल से इस बार काम चलाया गया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.4: नैडीन डी क्लर्क को एश्ले गार्डनर, इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.3: राधा यादव को एश्ले गार्डनर, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.2: नैडीन डी क्लर्क को एश्ले गार्डनर, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| भाग्यशाली रही बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
17.1: राधा यादव को एश्ले गार्डनर, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
18.5: रेणुका सिंह को श्रेयंका पाटिल, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स की टीम को 32 रनों से शिकस्त दे दी है!! श्रेयंका पाटिल ने अपना फाईफ़र पूरा किया यहाँ पर!! रेणुका सिंह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटी| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड ऑन की तरफ गई जहाँ पर फील्डर अरुंधति रेड्डी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| जिसके बाद पूरी बेंगलुरु टीम ने जीत का जश्न मनाया|