18.1: क्लो ट्रायॉन को सजीवन सजाना, सिक्स!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आई| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
17.6: क्लो ट्रायॉन को त्रिवेणी वशिष्ठ, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| 12 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
17.5: क्लो ट्रायॉन को त्रिवेणी वशिष्ठ, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री क्लो ट्रायॉन के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर फिर से डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट खेला| तभी फील्डर ने वहां पर आकर बॉल पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफ़ल रही और बल्लेबाज़ को चार रन मिल गया|
17.4: क्लो ट्रायॉन को त्रिवेणी वशिष्ठ, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
17.3: हरलीन देओल को त्रिवेणी वशिष्ठ, सिंगल!! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेल दिया जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
17.2: हरलीन देओल को त्रिवेणी वशिष्ठ, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
17.1: क्लो ट्रायॉन को त्रिवेणी वशिष्ठ, आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है| 17 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
16.6: क्लो ट्रायॉन को एमेलिया कर, सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| यूपी की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की ज़रुरत है|
16.5: क्लो ट्रायॉन को एमेलिया कर, चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर यूपी के लिए आती हुई| अब 19 गेंदों पर 19 रन की दरकार है| पैड्स पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| घुटना टिकाकर करारा शॉट फाइन लेग के ऊपर से खेला चार रनों के लिए|
16.4: हरलीन देओल को एमेलिया कर, सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को घसीटा| अपने पिटारे से फाइन लेग की तरफ स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
16.3: क्लो ट्रायॉन को एमेलिया कर, सिंगल!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए एक रन हासिल किया है|
16.2: क्लो ट्रायॉन को एमेलिया कर, नॉट आउट और चौका मिल जाएगा!! मुंबई टीम का रिव्यु यहाँ पर हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाया| तभी बल्ले को लगकर गेंद फाइन लेग की ओर गई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की और अम्पायर ने नकारा| ऐसे में गेंदबाज़ से बात करने के बाद कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी रिप्ले में भी ये देखने से पक्का हो गया कि गेंद बल्ले को ही लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.1: क्लो ट्रायॉन को एमेलिया कर, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार पाई|
19.6: निकोला कैरी को शिखा पांडे, आउट!! रन आउट!! एक रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान रन आउट हुई सजाना| इसी के साथ 161 रनों पर मुंबई की पारी समाप्त हुई यानी यूपी के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा गया है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| पहला रन तेजी से पूरा किया और दूसरे के लिए भागी| इस बीच फील्डर किरण नवगिरे का थ्रो गेंदबाज शिखा पांडे के पास आया और उन्होंने बेल्स उड़ाकर सजाना को रन आउट कर दिया|
19.5: सजीवन सजाना को शिखा पांडे, एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
19.4: सजीवन सजाना को शिखा पांडे, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
19.3: नताली स्कीवर-ब्रंट को शिखा पांडे, आउट!! कैच आउट!! कॉट क्लो ट्रायॉन बोल्ड शिखा पांडे| 85 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 65 रन बनाकर नताली स्कीवर-ब्रंट बनी शिखा पांडे का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज उसपर कवर्स के ऊपर से शॉट लगाने गई| बल्ले के निचले भाग को लगकर फील्डर की तरफ गई जिसे सही समय पर छलांग लगाकर लपक लिया गया| 159/4 मुंबई|
19.2: निकोला कैरी को शिखा पांडे, इस बार सिंगल से ही काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
19.1: निकोला कैरी को शिखा पांडे, चौका!!! रूम बनाकर एक अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
18.6: नताली स्कीवर-ब्रंट को सोफी एकलेसटोन, डॉट बॉल!! फ्री हिट गेंद का फायदा नहीं उठा पाई| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
18.6: नताली स्कीवर-ब्रंट को सोफी एकलेसटोन, नो बॉल और बाईज के रूप में दो रन भी मिल गया| अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| हाई फुल टॉस गेंद डाल बैठी जो बल्लेबाज को छोडती हुई कीपर के पीछे जा गिरी| ऐसा लगा कि एकलेसटोन के हाथों से छूट गई थी ये गेंद| थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से दो रन भाग लिया गया|
18.5: नताली स्कीवर-ब्रंट को सोफी एकलेसटोन, वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
18.4: निकोला कैरी को सोफी एकलेसटोन, सिंगल से यहां पर काम चलाया है| गैप में इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
18.3: नताली स्कीवर-ब्रंट को सोफी एकलेसटोन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया है|
18.2: नताली स्कीवर-ब्रंट को सोफी एकलेसटोन, एक और दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर स्कूप शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
18.1: नताली स्कीवर-ब्रंट को सोफी एकलेसटोन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.6: नताली स्कीवर-ब्रंट को दीप्ति शर्मा, कैच ड्रॉप!! टफ चांस था गेंदबाज के पास क्योंकि ये शॉट काफी तेजी से उनकी तरफ आ रहा था| 59 के स्कोर पर नताली स्कीवर-ब्रंट को मिला जीवनदान| ऊपर की तरफ धीमी गति से डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज ने सामने की तरफ जोर का शॉट लगाया| गेंदबाज ने हाथ लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.5: नताली स्कीवर-ब्रंट को दीप्ति शर्मा, चौका!!! सीमा रेखा पर लिचफील्ड भी थी लेकिन वो भी इस तेज शॉट को रोक नहीं पाई हैं| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद पर मिड विकेट की दिशा में खेला था कड़क हीव शॉट जहाँ से चौका निकल गया|
17.4: निकोला कैरी को दीप्ति शर्मा, वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| डीप पॉइंट की तरफ इस गेंद को पुश कर दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो पाया है|
17.3: नताली स्कीवर-ब्रंट को दीप्ति शर्मा, सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
17.2: नताली स्कीवर-ब्रंट को दीप्ति शर्मा, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर हासिल हुई है| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
17.1: नताली स्कीवर-ब्रंट को दीप्ति शर्मा, चौका!!! इसी के साथ नताली स्कीवर-ब्रंट का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हुआ है| कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया है| इस बार फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला जहाँ से गैप मिल गया|
18.2: क्लो ट्रायॉन को सजीवन सजाना, वाइड!! इसी के साथ यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया जिसके बाद पूरी यूपी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|