19.6: मोहम्मद शमी को कार्तिक त्यागी, छक्का!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! अब मैच सुपर ओवर में चला गया है!! ओहोहो, मज़ा अगया इस मुकाबले में यहाँ पर| ऊपर डाल बैठे गेंद और बड़ी ग़लती कर दी है| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे लॉन्ग ऑफ़ के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
19.5: मोहम्मद शमी को कार्तिक त्यागी, डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 1 गेंद पर 7 रन चाहिए| ऐसे में क्या सिक्स शमी लगाकर मैच को सुपर ओवर में ले जायेंगे| देखना अभी बाकी है|
19.4: प्रिंस यादव को कार्तिक त्यागी, बाई के रूप में आया एक रन!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पास गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर बाई के रूप में एक रन लिया| 2 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
19.3: हिम्मत सिंह को कार्तिक त्यागी, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हिम्मत सिंह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कार्तिक त्यागी के हाथ लगे विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर रिंकू सिंह ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 148/8 लखनऊ|
19.2: हिम्मत सिंह को कार्तिक त्यागी, चौका!! फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 4 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
19.2: हिम्मत सिंह को कार्तिक त्यागी, नो बॉल!! एक और बार हाई फुलटॉस गेंद कार्तिक त्यागी ने डाला है!! ऐसे में अगली बॉल फ्री हिट होगी!! कोलकाता टीम का रिव्यु हुआ असफल!! इस बार हाई फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर ने कैच पकड़ा लेकिन ये फ्री हिट गेंद थी| तभी फील्ड अम्पायर ने नो बॉल दिया| जिसके बाद केकेआर टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया जो असफ़ल साबित हुआ क्योंकि गेंद वेस्ट हाईट से काफी ऊपर थी|
19.2: हिम्मत सिंह को कार्तिक त्यागी, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ऐसे में हाई फुलटॉस डाली गई गेंद| जिसको बल्लेबाज़ ने शॉट तो लगाया लेकिन रन भागकर नहीं लिया| ऐसे में अब देखना होगा कि अगली गेंद जो फ्री हिट है उसपर बल्लेबाज़ क्या करते हैं|
19.1: मोहम्मद शमी को कार्तिक त्यागी, बाई के रूप में आया एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| बल्लेबाजों ने तभी बाई के रूप में भागकर एक रन लिया| 5 गेंदों पर अब 16 रन चाहिए|
18.6: हिम्मत सिंह को वैभव अरोड़ा, चौका!! हिम्मत सिंह ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट खेला| तभी बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसे में अब 6 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
18.5: मोहम्मद शमी को वैभव अरोड़ा, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन पूरा किया है|
18.4: मोहम्मद शमी को वैभव अरोड़ा, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं हुआ|
18.3: मोहम्मद शमी को वैभव अरोड़ा, चौका!! मोहम्मद शमी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गेंद एक टप्पा खाकर मैदान के बाहर गई चार रनों के लिए|
18.3: मोहम्मद शमी को वैभव अरोड़ा, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.2: जॉर्ज लिंडे को वैभव अरोड़ा, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जॉर्ज लिंडे की 8 रन की पारी का हुआ अंत!! वैभव अरोड़ा के हाथ लगी सफ़लता| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में वहां पर मौजूद फील्डर रिंकू सिंह ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 129/7 लखनऊ|
18.1: हिम्मत सिंह को वैभव अरोड़ा, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.6: जॉर्ज लिंडे को वरुण चक्रवर्ती, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री जॉर्ज लिंडे के बल्ले से आती हुई!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| तभी फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे और चार रन बल्लेबाज़ को मिल गया| 12 गेंदों पर अब 28 रनों की ज़रुरत है|
17.5: जॉर्ज लिंडे को वरुण चक्रवर्ती, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया डीप कवर्स की तरफ हवा में शॉट खेला| तभी फील्डर ने वहां पर भागकर अपने दाहिने ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनकी पकड़ से दूर रही| जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.4: जॉर्ज लिंडे को वरुण चक्रवर्ती, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.3: आयुष बदोनी को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! कैच आउट!! कोलकाता की टीम मैच में अपनी पकड़ धीरे-धीरे अब बना रही है!! आयुष बदोनी 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी वहां मौजूद फील्डर अनुकूल रॉय ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 120/6 लखनऊ|
17.2: हिम्मत सिंह को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
17.1: आयुष बदोनी को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
19.6: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| वाइड का रिव्यु लिया गया लेकिन वो सफल नहीं हुआ| बल्लेबाज के ग्लव्स से लगकर गई थी गेंद ऐसा रिप्ले में देखने पर पता चला| 155 रन बोर्ड पर कोलकाता ने लगाये हैं यानी लखनऊ के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, चार गेंद चार छक्का!!! रिंकू सिंह ऑन फायर!! अपनी पारी से इस मैच का रुख बदलते हुए नजर आ रहे हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद| इसपर अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया जिसके बाद बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
19.4: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, हैट्रिक छक्का रिंकू के बल्ले से आता हुआ| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेला| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और छह रन बटोर लिया है|
19.3: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, बिगी!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! एक और छक्का आया है| हवा में थी लेकिन गैप में गई गेंद| करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए|
19.2: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, छक्का!!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया और एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
19.2: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर के वाइड ना देने पर बल्लेबाज ने वाइड का रिव्यु लिया जो सफल हो गया है|
19.1: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, डॉट गेंद!! एंगल के साथ गेंद बाहर जा रही थी| उसे मिड विकेट की तरफ खेलने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
19.1: रिंकू सिंह को दिग्वेश सिंह, वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.6: रिंकू सिंह को मोहम्मद शमी, सिंगल के साथ 17 रनों वाले महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|
18.5: सुनील नरेन को मोहम्मद शमी, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
18.4: रिंकू सिंह को मोहम्मद शमी, सिंगल!! इस बार रूम बनाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
18.3: रिंकू सिंह को मोहम्मद शमी, एक और चौका!! इस बार शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| फाइन लेग पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
18.2: रिंकू सिंह को मोहम्मद शमी, चौका!!! इसी के साथ रिंकू सिंह का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हुआ है| कमाल की बल्लेबाजी एक बार फिर से अपनी टीम के लिए की है| शॉर्ट कवर्स फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
18.1: रिंकू सिंह को मोहम्मद शमी, छक्का!!! यॉर्कर का प्रयास था लेकिन फुल टॉस में तब्दील हुई गेंद| रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी है छह रन के लिए|
17.6: रिंकू सिंह को प्रिंस यादव, तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| उसकी उछाल को परख नहीं पाए सेट बल्लेबाज रिंकू| जैसे तैसे करते हुए उसे ऑफ़ साइड पर खेला और गैप से एक रन भाग लिया है| 112/7 केकेआर|
17.5: रिंकू सिंह को प्रिंस यादव, चौका!!! दिशा से भटक गए प्रिंस| सोच अच्छी थी लेकिन लाइन में चूक हो गई| इसपर फाइन लेग की तरफ पुल शॉट खेला गया जहाँ से गैप मिला और बाउंड्री हासिल हो गई|
17.4: सुनील नरेन को प्रिंस यादव, लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोरा है|
17.3: सुनील नरेन को प्रिंस यादव, शार्प बाउंसर! सुनील नरेन ने उसे परखा और जाने दिया कीपर की तरफ| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
17.2: रिंकू सिंह को प्रिंस यादव, इस बार बल्लेबाज ने लेग स्टम्प पर जाकर अपने लिए रूम बनाया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
17.1: रिंकू सिंह को प्रिंस यादव, डॉट गेंद!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|