वेंकटेश अय्यर को युजवेंद्र चहल: एक और चौका!! इस बार सामने की ओर| लॉन्ग ऑफ़ और लॉन्ग ऑन फील्डर के बीच से निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
वेंकटेश अय्यर को युजवेंद्र चहल: कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
वेंकटेश अय्यर को युजवेंद्र चहल: रिवर्स स्वीप और चौका! इस मुकाबले में दूसरी बार अय्यर ने इस प्रकार का शॉट खेला है| चहल परख नहीं पाए यहाँ पर और बल्लेबाज़ ने उन्हें चार रनों के लिए भेज दिया|
वेंकटेश अय्यर को युजवेंद्र चहल: कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
शुभमन गिल को युजवेंद्र चहल: आउट!! कैच आउट!!! बैंगलोर के हाथ काफी देर के बाद लगी पहली विकेट| शुभमन गिल 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 2 रन से अपने अर्धशतक को पूरा नही कर सके| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को निकलकर बल्लेबाज़ ने बड़ा हिट लगाना चाहा| बल्ले पर पूरी तरह से नहीं आई गेंद टर्न होकर बल्ले के नीचले हिस्से हो लगी और हवा में काफी ऊँची गई| ऑफ साइड पर फील्डर मौजूद मोहम्मद सिराज जिन्होंने पकड़ा कैच| 82/1 बैंगलोर|
शुभमन गिल को हर्षल पटेल: लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
शुभमन गिल को हर्षल पटेल: चौका!!! मिस फील्डर मिड विकेट की ओर करते हुए फील्डर| फुल टॉस गेंद को गिल ने फ्लिक किया लेग साइड की ओर| फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया, गेंद उनके हाथ से निकालकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
शुभमन गिल को हर्षल पटेल: डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
वेंकटेश अय्यर को हर्षल पटेल: गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, हवा में गई गेंद गेंदबाज़ ने कैच करने का अच्छा प्रयास किया, लेकिन बॉल उनके बाँए हाथ को लगकर मिड ऑन की ओर गई, एक रन मिल गया|
वेंकटेश अय्यर को हर्षल पटेल: प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
शुभमन गिल को हर्षल पटेल: आगे निकालकर गिल ने फुल टॉस गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन मिला|
वेंकटेश अय्यर को वाणिदु हसरंगा: चौका!! वेंकटेश अय्यर के बल्ले से निकला एक और बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| डीप पॉइंट की दिशा में एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
शुभमन गिल को वाणिदु हसरंगा: पंच किया कवर्स की दिशा में गेंद को और वहां से सिंगल हासिल किया|
शुभमन गिल को वाणिदु हसरंगा: कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
शुभमन गिल को वाणिदु हसरंगा: ओवरपिच गेंद को ज़ोर से खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर को बीट करती हुई फाइन लेग की ओर गई जहाँ से 2 रन हो गया|
शुभमन गिल को वाणिदु हसरंगा: छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले-बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|
शुभमन गिल को वाणिदु हसरंगा: गुगली!! बल्लेबाज़ उसे पढ़ नहीं पाए| डिफेंड करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|
मोहम्मद सिराज को आंद्रे रसेल: आउट!! कैच आउट!! 92 रनों पर ऑल आउट हुई बैंगलोर की टीम| एक और लो स्कोर उनके खाते में दर्ज होता हुआ| रसेल के खाते में गई तीसरी सफलता| 8 रन बनाकर सिराज बने आखिरी शिकार| मिडिल स्टम्प की गेंद पर रैम शॉट लगाया| इस बार समपर्क तो हुआ लेकिन बढ़िया नही| फाइन लेग फील्डर के गोद में चली गई गेंद| बल्लेबाज़ टीम 19 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई यानी छह गेंद शेष रह गई| कमाल का गेंदबाजी प्रदर्शन कोलकाता द्वारा देखने को मिला|
युजवेंद्र चहल को आंद्रे रसेल: लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
मोहम्मद सिराज को आंद्रे रसेल: कवर्स पर खेला, फील्डर वहां तैनात, सिंगल ही मिला|
मोहम्मद सिराज को आंद्रे रसेल: ओजी!!! सिराज रैम शॉट खेलते हुए| लगता है एबी की आत्मा उनके अंदर समा गई है| लेकिन वो सिराज हैं इसलिए शॉट लगाने में असफल हो गए|
मोहम्मद सिराज को आंद्रे रसेल: यॉर्कर गेंद को स्लाइस करने गए सिराज लेकिन लाइन से बीट हो गए|
युजवेंद्र चहल को आंद्रे रसेल: लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा: चौका! एक और बाउंड्री जैसे तैसे बैंगलोर के खाते में जाती हुई| कट लगाने गए थे लेकिन बल्ले का उपरी किनारा लेकर स्लिप और कीपर के बीच से निकलते हुए थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
युजवेंद्र चहल को प्रसिद्ध कृष्णा: बड़े आराम से गेंद को गैप में ढकेला और एक रन हासिल किया|
मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा: बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा: फुलर लेंथ गेंद को थर्ड मैन की तरफ स्टीयर करने गए लेकिन लाइन से चकमा खा गए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा: पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा: फुल लेंथ बॉल को कवर्स पर ड्राइव किया, फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं|
युजवेंद्र चहल को लॉकी फर्ग्युसन: डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| अच्छे टप्पे से तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 83/9 बैंगलोर|
युजवेंद्र चहल को लॉकी फर्ग्युसन: आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
युजवेंद्र चहल को लॉकी फर्ग्युसन: गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
हर्षल पटेल को लॉकी फर्ग्युसन: आउट!! क्लीन बोल्ड!! 9वां झटका बैंगलोर को महज़ 83 के स्कोर पर लगता हुआ| गेंदबाज़ द्वारा धीमी गति के लिए ट्राई की गई गेंद कजो आज सही ठिकाने पर गिरी| यॉर्कर टाइप बन गयी| बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला घुमाया लेकिन गेंद की लाइन से चूके| बॉल जाकर सीधा ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| अब क्या होगा बैंगलोर का, क्या 100 का स्कोर पार कर पाएगी?
हर्षल पटेल को लॉकी फर्ग्युसन: कट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं|
हर्षल पटेल को लॉकी फर्ग्युसन: चौका!!! भाग्यशाली याहे यहाँ पर बल्लेबाज़ बल्ले का बाहरी किनारा तो लगा लेकिन कीपर के दाँए ओर से गई सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
वेंकटेश अय्यर को युजवेंद्र चहल: चौका!!! इसी के साथ वेंकटेश अय्यर ने अपने डेब्यू मुकाबले में नाबाद बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को 9 विकटों से 60 गेंद पहले ही जीत दिला दिया| बेहतरीन शॉट के साथ खेल को समाप्त किया यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई लेग स्पिन गेंद को वेंकटेश अय्यर ने लेग साइड की ओर पुल किया| गैप में गई बॉल, सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|