| India Women vs Hong Kong, China Women मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | हांगकांग, चीन, पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला |
| स्थान: | दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई |
| अंपायर: | Nimali Perera (SL), Rokeya Sultana (BAN), Shathira Jakir (BAN) |
| मैच रेफरी: | Supriya Das (BAN) |
| मैच की तारीख: | Thu, 03rd Sep 2026 |
Match 7 T20 में India Women ने Hong Kong, China Women के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 09-03-2026 को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला गया. स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग में बल्लेबाज़ों के रन, गेंदबाज़ों के विकेट, आउट/नो-आउट स्टेटस और ओवर-वाइज़ विवरण शामिल हैं. इसके अलावा यहां मैच की प्रमुख साझेदारियां, टॉस परिणाम, सर्वाधिक रन/विकेट लेने वाले खिलाड़ी और पूरी टीम की विस्तृत स्टैटिस्टिक्स व मैच समरी भी उपलब्ध है.
16.1: शानज़ीन शहज़ाद को एन चरणी, डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.6: शानज़ीन शहज़ाद को दीप्ति शर्मा, आउट!!! रन आउट!! 9वें विकेट का हुआ है पतन| स्टम्प लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला और रन के लिए आगे आई| ऐसे में फील्डर स्मृति मंधाना ने गेंद को पकड़ा और कीपर रिचा घोष के पास गेंद को दिया| ऐसे में कीपर के दस्तानों से बेल्स पहले ही निकल गई थी लेकिन उसके बाद भी बल्लेबाज क्रीज के बाहर पाई गई इस वजह से रन आउट हो गई| 56/9 हांगकांग, चीन|
15.5: जॉयलीन कौर को दीप्ति शर्मा, सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
15.4: इक़रा सहर को दीप्ति शर्मा, आउट!! कैच आउट!! कॉट रिचा घोष बोल्ड दीप्ति शर्मा| एक और विकेट का हुआ पतन| दीप्ति शर्मा के नाम फिर से इतिहास दर्ज हो गया है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली सूची में सबसे ऊपर निकल गई हैं| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड पर शॉट खेलने गई| ऐसे में टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद| कीपर ने पीछे की तरफ भागते हुए कैच को पूरा किया है| 55/8 हांगकांग, चीन|
15.3: इक़रा सहर को दीप्ति शर्मा, इस बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गई बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर प्लेस कर दिया लेकिन फील्डर को बीट नहीं कर पाई| गैप नहीं मिल सका|
15.2: इक़रा सहर को दीप्ति शर्मा, डॉट गेंद!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.1: एलिसन सिउ को दीप्ति शर्मा, आउट!! क्लीन बोल्ड!! दीप्ति शर्मा के नाम एक और सफलता| एलिसन सिउ एक रैश शॉट खेलने के चक्कर में पवेलियन लौट गई हैं| स्टम्प लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड पर स्लॉग करना चाहा| ऐसे में टर्न हुई गेंद और बल्ले को मिस करते हुए लेग स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 55/7 हांगकांग, चीन|
14.6: एलिसन सिउ को एन चरणी, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.5: एलिसन सिउ को एन चरणी, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
14.4: मरीना लैम्पलो को एन चरणी, आउट!! कैच आउट!!! कॉट नंदनी शर्मा बोल्ड एन चरणी| पिछली गेंद पर बच गई थी बल्लेबाज लेकिन इस बार नहीं बच पाएंगी| 14 रन बनाकर मरीना लैम्पलो बनी एन चरणी का पहला शिकार| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| टप्पा खाकर बाहर की तरफ घूमी| बल्लेबाज उसे खेलने गई लेकिन पिच से रुककर आई गेंद और उसी फ्लो में बल्ला चला बैठी| ऐसे में बल्ले से लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए आकर फुल स्ट्रेच डाईव लगाई और कैच को पूरा किया| 54/6 हांगकांग, चीन|
14.3: मरीना लैम्पलो को एन चरणी, नॉट आउट!! बाल-बाल बच गई बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर क्रीज के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दी गई| कवर्स की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुई थी बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
14.2: मरीना लैम्पलो को एन चरणी, डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर स्वीप करना चाहा| बल्ले को मिस करते हुए शरीर से जा लगी गेंद और उसके बाद कीपर के हेलमेट से लगी और लेग साइड पर गई| रन का मौका नहीं बन सका| कीपर के कनकशन टेस्ट के लिए फिजियो मैदान पर आई हैं|
14.1: शानज़ीन शहज़ाद को एन चरणी, सिंगल!! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| फाइन लेग की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन का मौका बन गया| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
19.6: भारती फुलमाली को एलिसन सिउ, 2 रन के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| बड़े शॉट के लिए गई| मिस टाइम हुआ| लेग साइड पर हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर उसे मिस जज कर बैठी| जमीन पर जा गिरी गेंद जहाँ से दो रन भाग लिया गया| 193 रन भारत ने बनाए हैं यानी 194 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: भारती फुलमाली को एलिसन सिउ, डॉट गेंद!! ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
19.4: दीप्ति शर्मा को एलिसन सिउ, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
19.3: भारती फुलमाली को एलिसन सिउ, आउट!!! रन आउट!! एक और विकेट का हुआ पतन| इस बार स्मृति मंधाना के विकेट का पतन हुआ है पिछले मैच की तरफ इस मैच में भी रन आउट हुई हैं| फुलमाली ने ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला और रन भागी| इस बीच मंधाना धीमी गति से भागती हुई दिखी| इस बीच इक़रा सहर का थ्रो कीपर यास्मीन दसवाणी के पास आया जिन्होंने बेल्स उड़ाकर बल्लेबाज का काम तमाम किया है| 190/5 भारत|
19.2: स्मृति मंधाना को एलिसन सिउ, लेग बाई के रूप में आया रन!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुई और पैड्स पर खा बैठी| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
19.1: स्मृति मंधाना को एलिसन सिउ, चौका!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.6: भारती फुलमाली को मरीना लैम्पलो, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
18.5: हरमनप्रीत कौर को मरीना लैम्पलो, आउट!! कैच आउट!! कॉट जॉयलीन कौर बोल्ड मरीना लैम्पलो| चौथे विकेट का हुआ पतन| 10 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर बनी मरीना लैम्पलो का दूसरा शिकार| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर आगे आकर लेग साइड पर पुल करने गई| बल्ले के उपरी भाग पर लगकर मिस टाइम शॉट हुआ जो हवा में स्क्वायर लेग की तरफ गई| फील्डर ने उसे साइड ऑन भागते हुए लपक लिया| 185/4 भारत|
18.4: हरमनप्रीत कौर को मरीना लैम्पलो, स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.3: हरमनप्रीत कौर को मरीना लैम्पलो, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2: हरमनप्रीत कौर को मरीना लैम्पलो, 2 रन मिलेगा आउट साइड एज पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर खेलने गई| एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
18.1: हरमनप्रीत कौर को मरीना लैम्पलो, इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
17.6: हरमनप्रीत कौर को रुचिता वेंकटेश, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया| गेंदबाज को बीट करते हुए निकली गेंद जहाँ से एक रन दे गई|
17.5: स्मृति मंधाना को रुचिता वेंकटेश, तीन बड़े शॉट के बाद अब एक सिंगल लिया है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.4: स्मृति मंधाना को रुचिता वेंकटेश, हैट्रिक छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ मंधाना और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
17.3: स्मृति मंधाना को रुचिता वेंकटेश, छक्का!!! इस बड़े शॉट के साथ स्मृति मंधाना बन गई है विमेंस क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज| मिथाली राज का रिकॉर्ड उन्होंने यहाँ पर तोड़ दिया है| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी है|
17.2: स्मृति मंधाना को रुचिता वेंकटेश, छक्का!!! काफी शानदार शॉट यहाँ पर आगे आकर खेला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए मिड विकेट बाउंड्री पार|
17.1: हरमनप्रीत कौर को रुचिता वेंकटेश, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से एक रन हासिल किया है|
16.2: शानज़ीन शहज़ाद को एन चरणी, आउट!!! स्टंप रिचा घोष बोल्ड एन चरणी| 56 रनों पर ऑल आउट हो गई हांगकांग, चीन| इसी के साथ टीम इंडिया ने 137 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है और सेमी फाइनल का टिकेट हासिल कर लिया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर ऑफ़ साइड पर शॉट खेलना चाहा और बीट हुई| कीपर के पास गई गेंद प्ले एंड मिस के बाद| ऐसे में कीपर ने एक झटके में बेल्स उतार दी| थर्ड अम्पायर ने उसे चेक किया और स्टम्प आउट पाया|