48.2: अमनजोत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, दुग्गी!! भारत अब जीत से बस 2 रन दूर है!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| ऐसे में फील्डर उसे पकड़ने भागी और सीमा रेखा के पास जाकर गेंद को रोका| इस बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
48.1: अमनजोत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, चौका!! भारत जीत से अब बस 4 रन दूर है!! अमनजोत कौर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
47.6: अमनजोत कौर को ऐनाबेल सदरलैंड, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| भारत को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है|
47.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
47.4: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, चौका!! जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
47.4: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
47.3: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, चौका!! जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला| ऐसे में फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई गेंद चार रनों के लिए|
47.2: अमनजोत कौर को ऐनाबेल सदरलैंड, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
47.2: अमनजोत कौर को ऐनाबेल सदरलैंड, वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| ऐसे में हीली ने अपने बाँए ओर जाकर गेंद को पकड़ा| फील्ड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
47.1: अमनजोत कौर को ऐनाबेल सदरलैंड, दुग्गी!! लो फुलटॉस डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से दो रन हासिल किया|
46.6: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका| भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 23 रनों की ज़रुरत है|
46.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
46.4: अमनजोत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद की बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
46.3: अमनजोत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर को भेद नहीं पाई| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
46.2: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
46.1: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, चौका!!! अब 23 गेंद पर 25 रन की दरकार है| रूम मिला और उसपर धूम भी मचा दिया| कट शॉट खेला था जहाँ गैप मिल गया| गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई| मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक हो गया है|
49.5: किम गार्थ को दीप्ति शर्मा, आउट!!! रन आउट!! एक रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे के चक्कर में किम गार्थ रन आउट हो गई| ऑफ़ स्टम्प पर जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| रन के लिए भागी| पहला पूरा करने के बाद दूसरे के लिए मुड़ी| इस बीच लॉन्ग ऑफ़ से थ्रो सीधा कीपर के पास आया जहाँ रिचा ने उसे पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई और बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया| 338 रन ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर लगाए हैं, फाइनल में पहुँचने के लिए भारत को 339 रन बनाने होंगे|
49.4: मेगन शूट को दीप्ति शर्मा, जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे खेला और रन के लिए भागी| गेंदबाज ने पकड़कर गेंदबाजी एंड पर थ्रो किया और विकटों से जा लगी गेंद| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| एक रन पूरा हुआ|
49.3: सोफिया मोलिनेक्स को दीप्ति शर्मा, आउट!! क्लीन बोल्ड!! बैक टू बैक विकेट दीप्ति शर्मा के नाम होती हुई यहाँ पर!! ऐसे में दीप्ति अब हैट्रिक पर होगी!! सोफी मोलिनक्स पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटी| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा लेग स्टंप्स पर जाकर लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 336/9 ऑस्ट्रेलिया|
49.2: अलाना किंग को दीप्ति शर्मा, आउट!! कैच आउट!! कॉट रिचा घोष बोल्ड दीप्ति शर्मा| एक और विकेट का पतन हुआ है| भारत का रिव्यु हुआ सफल| एंगल से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| बल्ले के निचले भाग को लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| इसके बाद कैच की अपील हुई| अम्पायर सहमत नहीं दिखी| भारत द्वारा रिव्यु लिया गया जहाँ अल्ट्रा एज ने साफ़ किया कि किनारा लगा हुआ था| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 336/8 ऑस्ट्रेलिया|
49.1: किम गार्थ को दीप्ति शर्मा, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला और तेजी से भागकर एक रन पूरा किया है|
48.6: अलाना किंग को राधा यादव, चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर जोर से शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
48.5: अलाना किंग को राधा यादव, एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर सकी|
48.4: अलाना किंग को राधा यादव, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
48.3: एश्ले गार्डनर को राधा यादव, आउट!!! रन आउट!! बड़ी विकेट भारत को मिली है यहाँ पर| एश्ले गार्डनर 63 रन बनाकर वापिस लौटी हैं| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेला और रन के लिए भाग खड़ी हुई| शॉर्ट स्क्वायर लेग पर फील्डर क्रांति गौड़ तैनात थी जिन्होंने गेंद को पकड़ा और कीपर रिचा घोष की तरफ दिया| इस बीच रन लेने के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच ताल मेल खराब हुआ और आधी पिच पर रह गई ऐश्ले| इस दौरान कीपर ने बेल्स उड़ाकर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया| 331/7 ऑस्ट्रेलिया|
48.2: एश्ले गार्डनर को राधा यादव, एक और छक्का! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बार भी गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
48.1: एश्ले गार्डनर को राधा यादव, छक्का!!! शानदार हीव शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
47.6: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज ने यहाँ पर पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
47.5: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, 2 रन मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
47.4: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
47.3: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला है|
47.2: किम गार्थ को दीप्ति शर्मा, क्विक सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
47.1: किम गार्थ को दीप्ति शर्मा, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
48.3: अमनजोत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, चौका!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट खेला| फील्डर उसके पीछे भागी लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक नहीं पाई| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|