19.6: क्रुणाल पंड्या को साकिब हुसैन, 2 रन|
19.5: टिम डेविड को साकिब हुसैन, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
19.4: टिम डेविड को साकिब हुसैन, चौका!! इस बार पटकी हुई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
19.3: टिम डेविड को साकिब हुसैन, छक्का!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
19.2: टिम डेविड को साकिब हुसैन, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
19.1: टिम डेविड को साकिब हुसैन, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| ऐसे में वहां मौजूद खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
18.6: टिम डेविड को ट्रैविस हेड, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
18.5: क्रुणाल पंड्या को ट्रैविस हेड, सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
18.4: क्रुणाल पंड्या को ट्रैविस हेड, चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
18.3: टिम डेविड को ट्रैविस हेड, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.2: रजत पाटीदार को ट्रैविस हेड, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कप्तान रजत पाटीदार 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ट्रैविस हेड को मिली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर रविचंद्रन स्मरण के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 178/4 बेंगलुरु|
18.1: क्रुणाल पंड्या को ट्रैविस हेड, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
17.6: रजत पाटीदार को हर्षल पटेल, छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
17.5: क्रुणाल पंड्या को हर्षल पटेल, सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
17.4: क्रुणाल पंड्या को हर्षल पटेल, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
17.3: क्रुणाल पंड्या को हर्षल पटेल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
17.2: रजत पाटीदार को हर्षल पटेल, सिंगल!! इसी बीच कप्तान रजत पाटीदार ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा कर लिया है!! मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
17.1: क्रुणाल पंड्या को हर्षल पटेल, लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया है|
19.6: ईशान किशन को रसिख दार, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हैदराबाद की पारी 255 रनों पर हुई समाप्त!! ऐसे में बेंगलुरु के लिए 256 रनों का लक्ष्य होगा!! ईशान किशन 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! रसिख दार के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में एक हाथ से ईशान के बल्ला निकल गया और बल्ले के निचले भाग को लगकर फील्डर देवदत्त पडिक्कल के हाथों में बॉल गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 255/4 हैदराबाद|
19.5: ईशान किशन को रसिख दार, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को ईशान ने जोर से शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
19.4: नीतीश कुमार रेड्डी को रसिख दार, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
19.4: नीतीश कुमार रेड्डी को रसिख दार, वाइड!! एक और बार गेंदबाज़ ने लेग स्टंप के काफी बाहर डाली है जिसको फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
19.4: नीतीश कुमार रेड्डी को रसिख दार, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
19.3: नीतीश कुमार रेड्डी को रसिख दार, चौका!! इसी के साथ हैदराबाद टीम का 250 रन पूरा हुआ!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
19.2: ईशान किशन को रसिख दार, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
19.1: नीतीश कुमार रेड्डी को रसिख दार, छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.6: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.5: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
18.4: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.3: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, चौका!! ईशान के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ तभी लो फुलटॉस गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग को लगी और फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
18.2: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.1: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.6: नीतीश कुमार रेड्डी को जोश हेजलवुड, छक्का! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
17.5: ईशान किशन को जोश हेजलवुड, हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.4: ईशान किशन को जोश हेजलवुड, ओहो!! इस बार कैच का मौका गेंदबाज़ के पास था लेकिन हेजलवुड उसे लपक नहीं पाए!! इस बार छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगाकर सामने की ओर हवा में गई जिसको गेंदबाज़ ने अपने दाहिने हाथ से पकड़ना चाहा| ऐसे में गेंद उनकी उँगलियों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| रन नहीं आ सका|
17.3: ईशान किशन को जोश हेजलवुड, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.2: नीतीश कुमार रेड्डी को जोश हेजलवुड, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.1: ईशान किशन को जोश हेजलवुड, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|