19.6: राहिला फिरदौस को एश्ले गार्डनर, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर और इसी के साथ गुजरात ने 11 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| बल्लेबाज ने मिड विकेट की ओर खेला पुल शॉट जहाँ से एक ही रन मिला|
19.5: पूनम खेमनार को एश्ले गार्डनर, आउट!! कैच आउट!!! पूनम खेमनार बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गई| ये एक शानदार कॉट एंड बोल्ड है| पहले बल्लेबाज़ को एक कटर गेंद से चकमा दिया और फिर तेज़ भागते हुए एक बेहतरीन कैच लपका| आगे आकर लेग साइड पर शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ| शॉर्ट मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 155/7 एमआई|
19.4: हरमनप्रीत कौर को एश्ले गार्डनर, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर!!! अब 2 गेंद पर 13 रन की दरकार है| दूसरा रन लेना चाहती थी हरमन लेकिन मौका नहीं बन सका| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया था और एक ही रन मिल पाया|
19.3: हरमनप्रीत कौर को एश्ले गार्डनर, छक्का!!! हरमन है तो मुमकिन है!! तीन गेंद पर 14 रन की दरकार है| इस बार आगे आकर कवर्स की तरफ हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
19.2: हरमनप्रीत कौर को एश्ले गार्डनर, डॉट गेंद!! इस बार मिस टाइम शॉट लगाया| डीप में गई गेंद जहाँ से रन नहीं लिया| स्ट्राइक अपने पास रखना सही भी है|
19.1: हरमनप्रीत कौर को एश्ले गार्डनर, छक्का!!! अब 5 गेंद पर 20 रन की दरकार है!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर हरमन ने अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुई हैं|
18.6: हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन, सिंगल!! इस बार स्लॉग किया मिड विकेट की ओर| मिस टाइम हुआ जिसकी वजह से एक रन ही मिल पायेगा| अच्छी बात ये है कि हरमन अब स्ट्राइक पर रहेंगी|
18.5: हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन, चौका! ये है इस दिग्गज बल्लेबाज की क्लास| हरमनप्रीत के लिए लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
18.4: हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन, हवा में गई गेंद लेकिन कवर्स की तरफ नो मेंस लैंड में गिर गई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.3: हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन, चौका! हरमनप्रीत के बल्ले से आई महत्वपूर्ण बाउंड्री| इस बार क़दमों का किया इस्तेमाल| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2: हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन, एक और डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गई| लाइन और गति से चकमा खाई| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.1: हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन, रन नहीं लिया है यहाँ पर| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठी| रन का मौका नहीं बन सका|
17.6: हरमनप्रीत कौर को जॉर्जिया वारहम, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.5: पूनम खेमनार को जॉर्जिया वारहम, इस बार जड़ में डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
17.4: हरमनप्रीत कौर को जॉर्जिया वारहम, एक और बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठी| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
17.3: पूनम खेमनार को जॉर्जिया वारहम, पहली ही गेंद पर अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
17.2: संस्कृति गुप्ता को जॉर्जिया वारहम, आउट!!! एलबीडब्ल्यू!!! जॉर्जिया वारहम ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया है| अपना रिव्यु भी बल्लेबाजी टीम ने गंवा दिया है| बिना खाता खोले संस्कृति गुप्ता बनी जॉर्जिया वारहम का दूसरा शिकार| लेग स्पिन डाली गई गेंद| बल्लेबाज इसपर लेग साइड पर शॉट खेलने गई| टर्न से चकमा खाई| बल्ले को बीट करते हुए सीधा पैड्स को लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाजी टीम ने रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि गेंद जाकर विकटों से टकरा रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 127/6 एमआई|
17.1: हरमनप्रीत कौर को जॉर्जिया वारहम, बड़े शॉट के लिए गई लेकिन मिस टाइम कर बैठी| स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
19.6: जॉर्जिया वारहम को हेली मैथ्यूज़, 2 रन के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| बड़ा शॉट यहाँ भी नहीं आया| गुड लेंथ गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन मिल गया| जीजी ने 167 रन बोर्ड पर लगाए हैं यानी 168 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा गया है|
19.5: जॉर्जिया वारहम को हेली मैथ्यूज़, 2 रन ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से दो रन लिया गया है| बड़ा शॉट नदारद|
19.4: भारती फुलमाली को हेली मैथ्यूज़, सिंगल यहाँ भी हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.3: जॉर्जिया वारहम को हेली मैथ्यूज़, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| सामने की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया गया है|
19.2: जॉर्जिया वारहम को हेली मैथ्यूज़, प्ले एंड मिस!! इस बार अपने लिए रूम बनाकर लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हो गई| कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
19.1: भारती फुलमाली को हेली मैथ्यूज़, सिंगल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.6: जॉर्जिया वारहम को नताली स्कीवर-ब्रंट, चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार अपने लिए रूम बनाया| पॉइंट के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
18.5: जॉर्जिया वारहम को नताली स्कीवर-ब्रंट, 2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.4: जॉर्जिया वारहम को नताली स्कीवर-ब्रंट, छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| लेग साइड पर एक कड़क शॉट खेला जिसके बाद बाउंड्री के पार जाकर गिरी गेंद|
18.3: भारती फुलमाली को नताली स्कीवर-ब्रंट, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
18.2: भारती फुलमाली को नताली स्कीवर-ब्रंट, डॉट बॉल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिलेगा|
18.1: जॉर्जिया वारहम को नताली स्कीवर-ब्रंट, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.6: जॉर्जिया वारहम को एमेलिया कर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद|लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
17.5: भारती फुलमाली को एमेलिया कर, हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के काफी आगे गिर गई| अंत में एक रन का मौका बन गया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को जोर से मारना चाहा लेकिन एज लेकर हवा में चली गई थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी|
17.4: जॉर्जिया वारहम को एमेलिया कर, सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
17.3: भारती फुलमाली को एमेलिया कर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.2: एश्ले गार्डनर को एमेलिया कर, आउट!! स्टंप राहिला फिरदौस बोल्ड एमेलिया कर| 71 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 46 रन बनाकर एश्ले गार्डनर बनी एमेलिया कर का दूसरा शिकार| धीमी गति से आगे की तरफ डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज गार्डनर ने आगे निकलकर सामने की तरफ हीव शॉट खेलना चाहा| टर्न हुई गेंद और बल्ले को बीट करने के बाद कीपर की तरफ गई जहाँ से स्टम्पिंग का मौका बन गया| 142/4 गुजरात जायंट्स|
17.1: एश्ले गार्डनर को एमेलिया कर, डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| अच्छी फील्डिंग वहां पर फील्डर से देखने को मिली है|