18.6: मरियेन कैप को नताली स्कीवर-ब्रंट, छक्का!! मरियेन कैप ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| हालाँकि गेंद और बल्ले का संपर्क इतना शानदार हुआ था कि गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| इसी दौरान पूरी दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| अब 7 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत है|
18.4: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, चौका!! इसी के साथ कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 7 रनों की ज़रुरत है|
18.3: मरियेन कैप को नताली स्कीवर-ब्रंट, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.2: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.1: मरियेन कैप को नताली स्कीवर-ब्रंट, लेग बाई के रूप में आया एक रन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद की लाइन से बीट हो गई और बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
17.6: जेमिमा रॉड्रिग्स को हेली मैथ्यूज़, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है!!
17.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को हेली मैथ्यूज़, दुग्गी!! इस दफ़ा कप्तान ने लेग स्टंप की गेंद को मिड विकेट की ओर हलके हाथों से फ्लिक किया और तेज़ी से भागकर दो रन भी पूरा किया|
17.4: मरियेन कैप को हेली मैथ्यूज़, लेग साइड की ओर कैप ने स्वीप शॉट लगाया और भागकर सिंगल ले लिया है|
17.3: जेमिमा रॉड्रिग्स को हेली मैथ्यूज़, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.2: जेमिमा रॉड्रिग्स को हेली मैथ्यूज़, चौका!!! चीकी शॉट के साथ-साथ शानदार प्लेसमेंट भी देखने को मिला है| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया| ऐसे में फील्डर सजना सजीवन गेंद को पकड़ने भागी लेकिन चौका जाने से रोक नहीं सकी| इसी बीच फील्डिंग के दौरान वो चोटिल भी हो गई|
17.1: मरियेन कैप को हेली मैथ्यूज़, फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल गया|
16.6: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, दुग्गी!! इस बार मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर दो रन तेज़ी से पूरा कर लिया|
16.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, छक्का!! कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने हवा में उछलकर गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनके ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
16.4: मरियेन कैप को नताली स्कीवर-ब्रंट, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
16.3: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, नॉट आउट!! बाल-बाल बच गई बल्लेबाज़ जेमिमा| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दी गई| अल्ट्रा एज से कैच भी चेक किया गया लेकिन वहां भी बल्लेबाज़ सुरक्षित पाई गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेलने गई और बीट हुई बल्लेबाज़ जिसके बाद कीपर ने बेल्स उड़ाई थी|
16.1: जेमिमा रॉड्रिग्स को नताली स्कीवर-ब्रंट, आउट!! रन आउट!! दिल्ली टीम को लगता हुआ बड़ा झटका यहाँ पर!! लौरा वोल्वार्ट 17 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! इस बार किस्मत ने दिया मुंबई की टीम का साथ| ऐसे में गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| तभी गेंदबाज़ नताली स्कीवर-ब्रंट ने अपने दाहिने हाथ से गेंद को झुककर पकड़ना चाहा| तभी बॉल उनकी उँगलियों में लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स पर जाकर लगी| ऐसे में बल्लेबाज़ लौरा क्रीज़ के बाहर खड़ी थी| इसी वजह से उन्हें आउट दिया गया| 118/3 दिल्ली कैपिटल्स|
19.6: संस्कृति गुप्ता को लुसी हैमिल्टन, छक्का!!! जिसकी दरकार थी वो आ गया है| बड़े शॉट के साथ पारी का अंत हुआ है| मुंबई ने बोर्ड पर 154 रन्स लगाए हैं यानी दिल्ली के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा गया है| विकेट लाइन पर आगे डाली गई थी गेंद| संस्कृति ने खड़े-खड़े सीधे बल्ले से सामने की तरफ टाइम कर दिया और गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया|
19.5: नताली स्कीवर-ब्रंट को लुसी हैमिल्टन, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर स्लॉग करने गई| इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई और थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| बल्लेबाजों ने यहाँ पर रन भागना सही समझा|
19.4: संस्कृति गुप्ता को लुसी हैमिल्टन, सिंगल!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
19.3: नताली स्कीवर-ब्रंट को लुसी हैमिल्टन, इस बार कवर्स बाउंड्री से सिंगल ही हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.2: नताली स्कीवर-ब्रंट को लुसी हैमिल्टन, चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
19.1: नताली स्कीवर-ब्रंट को लुसी हैमिल्टन, डॉट बॉल, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया|
18.6: संस्कृति गुप्ता को नंदनी शर्मा, दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| पहला तो क्विक सिंगल के रूप में लिया था| मिड ऑन से थ्रो हुआ जो विकटों से लगकर दूर गई| बल्लेबाज ने उसका फायदा उठाते हुए दूसरा रन भाग लिया और नताली ने अब अगले ओवर के लिए स्ट्राइक अपने पास रखी है|
18.5: नताली स्कीवर-ब्रंट को नंदनी शर्मा, बड़े शॉट के लिए गई लेकिन मिस टाइम हुआ| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
18.4: संस्कृति गुप्ता को नंदनी शर्मा, सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
18.3: नताली स्कीवर-ब्रंट को नंदनी शर्मा, कैच ड्रॉप!! 57 के स्कोर पर नताली स्कीवर-ब्रंट को मिला जीवन दान| शॉर्ट थर्ड मैन पर नंदनी से हुई एक बड़ी चूक और एक आसान सा कैच टपका दिया जो दिल्ली को यहाँ पर काफी महंगा पड़ सकता है| इस गेंद पर बल्लेबाज ने लेग साइड की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर ठीक तरह से गेंद को नहीं ले पाई| आउट साइड एज लेकर हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आई और एक आसान सा कैच टपका दिया|
18.2: नताली स्कीवर-ब्रंट को नंदनी शर्मा, दुग्गी!! ऐसे में आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन भागकर पूरा किया है|
18.1: नताली स्कीवर-ब्रंट को नंदनी शर्मा, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नहीं आ सका|
17.6: संस्कृति गुप्ता को एन चरणी, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
17.5: अमनजोत कौर को एन चरणी, आउट!!! कैच आउट!! कॉट लिज़ेल ली बोल्ड एन चरणी| फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हुआ है यहाँ पर| महज 3 रन बनाकर अमनजोत कौर बनी एन चरणी का तीसरा शिकार| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| अमनजोत कौर ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर स्वीप करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर तो नहीं आई गेंद लेकिन ग्लव्स के काफी पास से होते हुए कीपर के दस्तानो में समा गई| कैच की अपील हुई, अम्पायर ने उसे नकार दिया| कीपर और गेंदबाज ने कप्तान से रिव्यु लेने कहा और रिव्यु लिया गया| रिप्ले में चेक किया तो पाया गया कि बल्लेबाज के दस्तानों से लगी हुई थी गेंद और अल्ट्रा एज ने भी उसे साफ कर दिया| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 134/5 मुंबई इंडियंस|
17.4: नताली स्कीवर-ब्रंट को एन चरणी, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज ने पैर निकालकर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
17.3: अमनजोत कौर को एन चरणी, सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को गैप में पंच किया और एक रन हासिल किया है|
17.2: अमनजोत कौर को एन चरणी, 2 रन के साथ अपना खाता खोला है| पैड्स पर डाली गई गेंद पर स्वीप करने गयी| टॉप एज लगा और गेंद फाइन लेग की तरफ हवा में गई| नो मेंस लैंड में गिरी जिसकी वजह से दो रन मिल गया|
17.1: निकोला कैरी को एन चरणी, आउट!! कैच आउट!! इस बार निकोला कैरी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! एन चरणी के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में कट शॉट लगाया| तभी वहां मौजूद फील्डर स्नेह राणा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलती बनी| 130/4 मुंबई इंडियंस|