16.3: वॉशिंगटन सुंदर को अकील हुसैन, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| ऐसे में जीटी की टीम को जीत के लिए 3 रन चाहिए|
16.2: साई सुदर्शन को अकील हुसैन, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ साई सुदर्शन 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अकील हुसैन के हाथ लगी विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में हवा में गई गेंद और वहां पर मौजूद फील्डर डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 155/2 गुजरात, जीत से 4 रन दूर|
16.1: जोस बटलर को अकील हुसैन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.6: साई सुदर्शन को गुरजापनीत सिंह, छक्का!! साई सुदर्शन ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! इस बार पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| गेंद दर्शकों के पार गई छह रनों के लिए| गुजरात की टीम को अब जीत के लिए बस 5 रनों की ज़रुरत है|
15.5: जोस बटलर को गुरजापनीत सिंह, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
15.4: साई सुदर्शन को गुरजापनीत सिंह, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
15.3: जोस बटलर को गुरजापनीत सिंह, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
15.2: साई सुदर्शन को गुरजापनीत सिंह, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1: साई सुदर्शन को गुरजापनीत सिंह, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए| जीटी को अब जीत के लिए 15 रनों की ज़रूरत है|
14.6: साई सुदर्शन को नूर अहमद, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
14.5: जोस बटलर को नूर अहमद, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.4: जोस बटलर को नूर अहमद, डॉट गेंद!! स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
14.3: जोस बटलर को नूर अहमद, एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा!! गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ अंदर की तरफ आई और बल्ले को बीट करती हुई थाई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए|
14.2: साई सुदर्शन को नूर अहमद, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.1: साई सुदर्शन को नूर अहमद, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.6: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला शॉट जो फील्डर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गया| 158 रन चेन्नई ने बोर्ड पर लगाया यानी गुजरात के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, इस बार सामने की तारफ गेंद को खेला लेकिन रन नहीं लिया और स्ट्राइक अपने पास रखा है|
19.5: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव किया| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
19.4: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, चौका!!! एक और फुल टॉस गेंद| इसपर सामने की तरफ शॉट खेला| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
19.3: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| लेग साइड पर लॉफ्ट किया और गैप से दो रन हासिल कर लिया है|
19.2: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, डॉट गेंद!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| को रन नहीं हुआ|
19.1: ऋतुराज गायकवाड को मानव सुथार, चौका!!! लो फुल टॉस गेंद पर आक्रमण किया है| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा|
18.6: जेमी ओवरटन को अरशद खान, आउट!! कैच आउट!!! कॉट शाहरुख खान बोल्ड अरशद खान| एक और विकेट का पतन हुआ| जेमी ओवरटन की तेज तर्रार पारी हुई समाप्त| 18 रन बनाकर जेमी ओवरटन बने अरशद खान का दूसरा शिकार| स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| इसपर टेनिस बॉल टाइप शॉट खेला जो लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की तरफ गया| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| 143/7 चेन्नई|
18.5: जेमी ओवरटन को अरशद खान, चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
18.4: जेमी ओवरटन को अरशद खान, चौका!!! अपर कट और चौका हासिल हुआ है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर थर्ड मैन की दिशा में खेला गया शॉट और बाउंड्री बटोर ली गई|
18.3: जेमी ओवरटन को अरशद खान, छक्का!!! बल्ले की आवाज़ सुनो!! छह रनों का है ये फरमान सुनो!! सीधे बल्ले से टाइम कर दिया गेंद को और साईट स्क्रीन के पार भेज दिया छह रनों के लिए|
18.2: जेमी ओवरटन को अरशद खान, कैच ड्रॉप और चौका!! हालाँकि टफ चांस था लेकिन गिल के बाएँ हाथ को लगकर गई गेंद और मिड ऑफ़ बाउंड्री के पार निकल गई| आगे की गेंद को वाइड मिड ऑफ़ की तरफ हवा में खेला था| गिल ने अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन उँगलियों से लगकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
18.2: जेमी ओवरटन को अरशद खान, वाइड!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर बलाल चलाया लेकिन दूर रह गए| काफी दूर थी इस वजह से वाइड करार दी गई| इसी दौरान गेंदबाज को पैर में कुछ तकलीफ आई है| फिजियो मैदान पर आये हैं|
18.2: जेमी ओवरटन को अरशद खान, वाइड!!! प्ले एंड मिस!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| जोर से बल्ला चलाया और बीट हुए| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
18.1: ऋतुराज गायकवाड को अरशद खान, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर स्लॉग किया और सिंगल हासिल किया है|
17.6: जेमी ओवरटन को कगिसो रबाडा, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं मिल पाया|
17.5: कार्तिक शर्मा को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन होल्डर बोल्ड कगिसो रबाडा| 15 रन बनाकर कार्तिक शर्मा बने कगिसो रबाडा का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज ने दूर से उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा| उछाल और गति से चकमा खाए| टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया| 122/6 चेन्नई सुपर किंग्स|
17.4: कार्तिक शर्मा को कगिसो रबाडा, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बनेगा|
17.3: कार्तिक शर्मा को कगिसो रबाडा, चौका!!! युवा बल्लेबाज ने अपनी चतुराई दिखाई है यहाँ पर| जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़ गया है|
17.2: कार्तिक शर्मा को कगिसो रबाडा, चौका!!! हवा में गई गेंद| स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ खिल गई| दो फील्डर के बीच में गई| पहले आप पहले आप के चक्कर में दोनों के बीच गिर गई गेंद और चौके के लिए निकल गई| राशिद और मानव थे वहां पर और उनके बीच गिर गई गेंद इस पुल शॉट पर|
17.1: ऋतुराज गायकवाड को कगिसो रबाडा, सिंगल!! स्लॉग करने गए| मिस टाइम हुआ| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना|
16.4: जोस बटलर को अकील हुसैन, छक्का!